फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sudkhor se preshan 4.50 lakh ludvaye

सूदखोर से परेशान युवक ने 4.50 लाख लुटवाए  

Sun, 15 Apr 2018 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Apr 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
sudkhor se preshan 4.50 lakh ludvaye
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 ब्रह्मपुरी में शनिवार सूदखोर से परेशान होकर एक बैंक कर्मी ने 4.50 लाख रुपये लुटवा दिए। जानकारी लगते ही एसएसपी व एसपी सिटी मौके पर पहुुंचे। एसएसपी ने बैंक कर्मी की पत्नी को बुलाकर पूछताछ की, तब जाकर जानकारी हुई कि लूट फर्जी हैं।  
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के जाटव गेट निवासी पुष्पेंद्र कोऑपरेटिव बैंक में कर्मचारी है। एसएसपी के मुताबिक पुष्पेंद्र ने गंगानगर निवासी एक भाजपा नेता से ब्याज पर चार लाख रुपये लिए थे। भाजपा नेता उससे मोटा ब्याज वसूलता रहा। जिसके चलते वह पैसा नहीं उतरा। भाजपा नेता लगातार पैसा का दबाव बना रहा था। जिसके चलते युवक ने फर्जी लूट का ड्रामा किया। 
विज्ञापन

पुष्पेंद्र ने थाने में आकर सूचना दी कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके 4.50 लाख रुपये लूट लिए। यह सूचना फ्लैश होते ही खलबली मच गई। एसएसपी ने पुष्पेंद्र की पत्नी को बुलाया और पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक पत्नी ने बताया कि पुष्पेंद्र के पास पैसा नहीं था। उसके बाद पुष्पेंद्र ने भी फर्जी लूट की बात कबूल की। एसएसपी ने महिला की प्रार्थना पर पुष्पेंद्र को छुड़वाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed