फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   student kidnep in kankerkhera

कंकरखेड़ा से आर्मी स्कूल के छात्र का अपहरण, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 30 Jan 2017 11:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 30 Jan 2017 11:22 AM IST
विज्ञापन
student kidnep in kankerkhera
पुलिस अधिकारी से कार्रवाई की मांग करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

कंकरखेड़ा के कासमपुरा से आर्मी स्कूल के 11वीं के छात्र का रविवार सरेशाम अपहरण हो गया। वह इवनिंग वॉक पर निकला था। देर रात छात्र के मोबाइल फोन से उसके पिता को धमकी भरा एसएमएस आया तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने कंकरखेड़ा थाने में तहरीर दी है। कासमपुर निवासी दीपक राजपूत दिल्ली की एक प्राइवेट फर्म में सेल्स मैनेजर हैं। उनका बेटा शिवा (17) आर्मी स्कूल में कक्षा 11 का छात्र है। परिजनों के अनुसार रोजाना की तरह रविवार शाम पांच बजे शिवा घर से वॉक पर निकला था। लेकिन काफी देर तक नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। पिता दीपक के अनुसार रात करीब 10 :15 बजे उसका फोन मिला तो शिवा ने बताया कि कुछ लोग उसे कार में डालकर कहीं ले जा रहे हैं। उसे बुरी तरह पीट रहे हैं। उन्होंने लोकेशन पूछी तो शिवा ने बताया कि कार में अंधेरा है। उसे कुछ नजर नहीं आ रहा। तभी उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया गया। उसके चीखने की आवाज आई और फोन कट गया।

विज्ञापन


‘बेटे की जान बचानी है तो बचा ले’
बकौल दीपक उनके मोबाइल फोन पर शिवा के मोबाइल फोन से एसएमएस आया। इसमें लिखा था कि ‘बेटे की जान बचानी है तो बचा ले’। यह पढ़कर दीपक के पैरों तले से जमीन खिसक गई। वह अपने परिजनों के साथ कंकरखेड़ा थाने पहुंचे तो काफी मशक्कत के बाद तहरीर ली गई। शिवा की मां पुष्पा का बुरा हाल है। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने बताया कि तहरीर आई है। लेकिन मामला सदर थाने का लग रहा है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने फिर भी नहीं सुनी
दीपक के अनुसार रात को जब शिवा से फोन पर बात हुई तो वह तुरंत ही कंकरखेड़ा थाने पहुंचे। लेकिन थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने मामला सदर थाने का बताकर तहरीर लेने से ही मना कर दिया। इसी बीच रात 11:03 बजे जब वह थाने में ही थे तो तभी उनके मोबाइल फोन पर शिवा के मोबाइल से भेजा गया धमकी भरा एसएमएस आया। ये एसएमएस भी पुलिस वालों को दिखाया। लेकिन इसके बाद भी वे सुनने को तैयार नहीं थे। उनके साथी भाजपा नेता सुमित शर्मा ने पुलिस अधिकारियों से बात की, तब जाकर उनकी तहरीर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की तहरीर आई है। मामला सदर थाना क्षेत्र का है। दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमें गंभीरता से जांच में जुटी हैं। परिजनों से बात की जा रही है। सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। -आलोक प्रियदर्शी एसपी सिटी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed