फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   STF will now investigate BJP leader murder case after police in Saharanpur

भाजपा नेता हत्याकांड: 12 टीमें नहीं जुटा पाई कोई सबूत, अब एसटीएफ करेगी जांच

Wed, 16 Oct 2019 11:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 16 Oct 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
STF will now investigate BJP leader murder case after police in Saharanpur
भाजपा नेता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेताओं की हत्या के मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई है। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पांच दिनों से एसएसपी देवबंद में ही कैंप किए हुए हैं। उनके नेतृत्व में कई स्पेशल टीमें समेत 12 टीमें खुलासे में लगी हुई हैं, लेकिन अभी तक पुलिस को कोई भी ऐसा सबूत नहीं मिला जिससे हत्यारों तक पहुंचा जा सके। 

विज्ञापन


ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री बन चुकी भाजपा नेताओं की हत्या को सुलझाने में जनपद का पूरा पुलिस अमला लगा है। एसएसपी दिनेश कुमार और एसपी देहात डॉ. विद्यासागर मिश्र पांच दिनों से देवबंद में कैंप कर पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में एसओजी, क्राइम ब्रांच, एडीजीसी क्राइम, सर्विलांस समेत करीब 12 टीमें लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं। इतना ही नहीं दूसरे जनपदों की पुलिस को भी खुलासे के लिए लगाया गया है, लेकिन उसके बाद भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: 72 घंटे, पुलिस की 12 टीमें, फिर भी धारा सिंह के हत्यारों को नहीं ढूंढ पाई पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बुधवार को किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चौधरी यशपाल सिंह, पालिका सभासद व भाजपा नगर इकाई के उपाध्यक्ष चौधरी धारा सिंह की हत्या के खुलासे के लिए एसटीएफ को लगाया गया है। 

एसपी देहात डॉ. विद्यासागर मिश्र ने बताया कि अभी तक पुलिस को केस से संबंधित कोई लीड नहीं मिली है। खुलासे के लिए एसटीएफ को लगाया गया है। बता दें कि आठ अक्तूबर को मिरगपुर गांव निवासी चौ. यशपाल सिंह और 12 अक्तूबर को बंदरजुड्डा गांव निवासी चौ. धारा सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने यशपाल सिंह हत्याकांड में उनके बेटे अमित की तहरीर पर मिरगपुर गांव के सात लोगों को नामजद किया था। तभी से सातों लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है। कोई गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई है, जबकि चौ. धारा सिंह हत्याकांड में पुलिस ने उनके भतीजे मनोज की तहरीर पर दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed