Meerut Video: सपा नेता की दबंगई, एक घर पर की अंधाधुंध फायरिंग, मची अफसरा-तफरी, ईद पर हुआ था विवाद
Meerut News : मेरठ में सपा नेता की दबंगई का मामला सामने आया है। सपा नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। इससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।
विस्तार
मेरठ में लिसाड़ी गेट के श्यामनगर में सपा नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। इससे पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया गया कि आजम ने बेटे के विवाद में फायरिंग की।
वहीं, सपा नेता आजम का वीडियो देख पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गए। पीड़ित की ओर से तहरीर दी गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, श्यामनगर निवासी जीशान का ईद के दिन अहमदनगर गली-3 निवासी फैजान पुत्र आजम से विवाद हो गया था। आजम सपा नेता है और वार्ड-83 से पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ा था। जीशान और फैजान के बीच विवाद में कुछ स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करा दिया था, लेकिन समझौता नहीं हुआ।
आरोप है कि फैजान ने जीशान को भुगतने की धमकी दी थी। जीशान अपने दोस्त शाजमान के साथ सोमवार दोपहर को अहमदनगर में कैंटीन में था। यहां फैजान अपने दोस्तों के साथ पहुंचा और जीशान पर हमला बोल दिया।
यह भी पढ़ें: Meerut: नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारी को जूते-चप्पल से पीटा, पीड़ित ने एसएसपी को दिखाया वीडियो, कार्रवाई की मांग
इस मामले में सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
यह भी पढ़ें: भयावह मंजर: न थम रहे आंसू न रुक रहीं सिसकियां, मासूमों सहित जिंदा जल गए थे सात लोग, घटना से हर कोई सहमा
ब्रेकिंग अपडेट।