सॉल्वर गैंग के छह आरोपियों को भेजा जेल, एसटीएफ नोएडा ने सहारनपुर से किया था गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ नोएडा की यूनिट द्वारा मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग प्रतियोगात्मक परीक्षा के दौरान गिरफ्तार किए गए सॉल्वर गैंग के छह आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। आरोपियों में शामिल सॉल्वर अमित नेहरा आयकर विभाग से बर्खास्त निरीक्षक है। इसे एसटीएफ ने ही 2011-12 में एसएसपी का पेपर लीक करने के आरोप में पकड़ा था, जबकि 2014 में पुलिस भर्ती परीक्षा में भी अन्य सॉल्वरों के साथ पकड़ा गया था।
गुरुवार को एसटीएफ नोएडा यूनिट ने उत्तर प्रदेश राज्य मंडी परिषद की संयुक्त संवर्ग प्रतियोगात्मक परीक्षा 2018 में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे और होटल में कंट्रोल रूम बनाकर नकल करा रहे एक किशोरी समेत सॉल्वर गैंग के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कुआना थाना कांधला, जिला शामली निवासी अमित नेहरा आयकर विभाग का इंस्पेक्टर रह चुका है।
एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि अमित नेहरा को आयकर विभाग अहमदाबाद से बर्खास्त किया गया था। उन्होंने बताया कि 2011-12 में एसएससी का पेपर लीक करने के आरोप में एसटीएफ द्वारा पकड़ा गया था।
इसके बाद 2014 में पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़े गए सॉल्वर गैंग में भी अमित नेहरा शामिल था। 2014 में ही आयकर विभाग अहमदाबाद से अमित नेहरा को बर्खास्त किया गया था।
वह प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर सॉल्व कराने एवं परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा देने के लिए संजीव के गैंग में शामिल हुआ था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/