{"_id":"58ed24e34f1c1ba368cf68f0","slug":"shastrinagar-two-boys-and-girls-arrested-in-typical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में घसीटते हुए घर से निकाला, ले गए थाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरठ में प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में घसीटते हुए घर से निकाला, ले गए थाने
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 12 Apr 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शास्त्रीनगर के एक घर में नौचंदी पुलिस और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार सुबह सेक्स रैकेट की सूचना पर छापा मारा, तो वहां मुजफ्फरनगर निवासी एक छात्रा एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली। युवक ने हाथ में कलावा बांध रखा था और अपना नाम सोनू बताया। सख्ती से पूछताछ में जब आरोपी दूसरे समुदाय का निकला तो भीड़ ने पुलिस के सामने ही उसकी जमकर पिटाई कर डाली। पुलिस ने किसी तरह युगल को थाने भेजा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मुजफ्फरनगर निवासी एक युवती मेरठ में बीसीए की पढ़ाई कर रही है। मंगलवार सुबह छात्रा परीक्षा फार्म के संबंध में मेरठ आयी थी। यह छात्रा मुजफ्फरनगर निवासी वसीम पुत्र रशीद के साथ शास्त्रीनगर सेक्टर नौ के एक घर में पहुंच गई। वसीम आरटीओ रोड पर एक अस्पताल में नौकरी करता है। इस बीच आसपास के लोगों ने पुलिस और हिंदू संगठनों को सूचना दे दी कि इस घर में सेक्स रैकेट चल रहा है। सूचना पर नौचंदी पुलिस और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता सचिन मित्तल, नागेंद्र तोमर, प्रशांत, आशीष, विक्रांत मित्तल, अंकित ठाकुर आदि मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से छात्रा और वसीम को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो युवक ने छात्रा को अपनी प्रेमिका बताया। हाथ में कलावा बांधे वसीम ने अपना नाम सोनू बताकर पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया। लेकिन शक होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसका भांडा फूट गया। जिस पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने वसीम को पीटना शुरू कर दिया। एसएसआई नौचंदी मोहन सिंह ने बताया कि छात्रा को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
लोगों ने किया हंगामा
आसपास के लोगों ने पुलिस के सामने ही हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि इस मकान में सेक्स रैकेट चलता है, जहां बाहरी युवक और महिलाएं आती हैं। इस दौरान मकान मालिक निगरानी के लिए घर के बाहर ही मौजूद रहता है। मंगलवार को भी जब पुलिस पहुंची तो मकान मालिक भाग गया। गौरतलब है कि शास्त्रीनगर में एक माह पहले भी एफ ब्लॉक में सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने एक महिला और दो युवकों को पकड़ा था।