फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shastrinagar me kiraaye ke makaan me sex racket

यहां किराए के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा

Thu, 16 Feb 2017 04:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 16 Feb 2017 04:32 PM IST
विज्ञापन
shastrinagar me kiraaye ke makaan me sex racket
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शास्त्रीनगर में किराए के एक मकान में सेक्स रैकेट की सूचना पर नौचंदी और महिला थाना पुलिस ने छापा मारा। मौके से दूसरे समुदाय के दो युवकों और एक महिला को हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों युवकों की पिटाई कर दी। बाद में पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। रात में महिला के परिजन भी थाने पहुंचे।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि शास्त्रीनगर इलाके के एक मकान में मेडिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का रोज आना-जाना रहता है। यह मकान एक युवक द्वारा किराए पर लेना बताया गया। जहां बाहरी युवकों का आना-जाना लगा रहता है। बुधवार शाम कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि बंद मकान में सेक्स रैकेट चल रहा है। जिसके बाद नौचंदी थाने के एसएसआई मोहन सिंह और महिला पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। मकान में युवकों की बाइक भी खड़ी थी। पुलिस जैसे ही दोनों युवकों को जीप में बैठाने लगी तो भीड़ ने पिटाई करते हुए उन्हें जीप से खींचने की कोशिश की। पुलिस दोनों युवकों के साथ महिला को भी थाने ले गई।
विज्ञापन


थाने में हुआ हंगामा
थाने में आसपास के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। महिला ने रोते हुए बताया कि वह दो बच्चों की मां है। यदि परिवार के लोगों को पता चल जाएगा तो बदनामी होने पर घर से निकाल देंगे। महिला ने बताया कि एक युवक ने उसे फोन करके बुलाया था। बाद में तहरीर न आने पर पुलिस ने महिला को उसके घर छुड़वा दिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गये युवकों आमिर और वाजिद के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। दोनों युवक बाइक पर महिला को लेकर मकान में पहुंचे थे। मकान को लेकर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेता पहुंचा थाने
दोनों युवकों के पकड़े जाने के बाद एक सपा नेता भी थाने पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहकर दोनों युवकों को छोड़ने से मना कर दिया।

पहले भी पकड़ा गया सेक्स रैकेट
नौचंदी क्षेत्र में पहले भी सेक्स रैकेट पकड़ा जा चुका है। तीन माह पहले प्रीत विहार में एक मकान में बाहरी लोगों को पकड़ा गया था। शास्त्रीनगर में आरटीओ पुल के पास छह माह पहले भी पुलिस ने दो महिलाओं को पकड़ा था, जहां से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed