{"_id":"5c9cac30bdec2256d212a8e0","slug":"shamli-police-caught-three-youths-during-the-checking-and-cash-of-one-crore-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, एक करोड़ की नगदी बरामद, पूछताछ जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, एक करोड़ की नगदी बरामद, पूछताछ जारी
Thu, 28 Mar 2019 04:52 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 28 Mar 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
एक करोड़ दो लाख की नगदी बरामद
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव आचार संहिता के दौरान शामली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के पास गुरुवार को पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार में यह नगदी पकड़ी गई। कार में बैठे युवकों के बैगों में से एक करोड़ दो लाख की नगदी बरामद की गई।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इनकम टैक्स विभाग को जानकारी दे दी गई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/