यूपी: डोडा पोस्त की बड़ी खेप के साथ दो गिरफ्तार, तीन शातिर फरार, तलाश में जुटी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने भूरा रोड पर चेकिंग के दौरान ट्रक से पांच क्विंटल डोडा पोस्त बरामद करने के साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि बसेड़ा का ग्राम प्रधान और उसके भाई सहित तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। नशे की यह खेप राजस्थान से तस्करी कर झिंझाना में प्रधान व उसके भाई के ढाबे पर उतारी जानी थी।
एसपी अजय कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि शामली जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत शनिवार को कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल धामा के नेतृत्व में पुलिस टीम झिंझाना-भूरा रोड पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान भूरा मंदिर के पास एक ट्रक को रुकने का इशारा किया, तो चालक मौके से फरार होने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कुछ ही दूरी पर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। चेकिंग करने पर ट्रक में नशे की खेप भरी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए।
एसपी ने बताया कि ट्रक से पांच क्विंटल डोडापोस्त से भरे 50 बोरे बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों में शौकीन और शमून निवासीगण ग्राम कोटडा, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर है। फरार आरोपियों के नाम अकरम, उसका भाई साबिर, अकमल निवासीगण ग्राम बसेड़ा कैराना है। बरामद डोडा पोस्त की कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी ने बताया कि आरोपी राजस्थान के उदयपुर से डोडापोस्त की तस्करी कर झिंझाना में ढाबे पर सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। आरोपी शातिर किस्म के तस्कर हैं, जिनका आपराधिक इतिहास भी रहा है। फरार आरोपियों में अकरम बसेड़ा का मौजूदा ग्राम प्रधान है। एसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने घोषणा की है।
झिंझाना के ढाबों पर चल रहा रैकेट
एसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि ड्रग्स तस्करों का पूरा रैकेट झिंझाना में ढाबों पर चल रहा है। जहां पर ड्रग्स की तस्करी कर सेवन कराए जाने की बात सामने आ रही है। पकड़ी गई डोडे की यह खेप भी झिंझाना में ही सप्लाई होनी थी। नशे के सौदागरों के गैंग में कुछ लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे रैकेट के पर्दाफाश के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई है।
अकरम प्रधान मास्टरमाइंड
एसपी ने बताया कि नशे की खेप का मास्टरमाइंड अकरम हैं, जो मौके से फरार हो गया है। अकरम ग्राम बसेड़ा का मौजूदा प्रधान भी हैं, जिसका पूर्व में आपराधिक इतिहास भी रहा है और वो बड़ा तस्कर बताया जाता है। एसपी ने बताया कि जल्द ही फरार सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ऐसे लोगों के शरणदाताओं की भी पुलिस जांच कर रही है।
यह टीम रही मौजूद
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल धामा, अपराध निरीक्षक रामभवन सिंह, एसआई ओमवीर सिंह, एसआई रमेशचंद, हेडकांस्टेबल भूपेंद्र कुमार, मनोज वर्मा, कांस्टेबल सचिन कुमार, सुनील कुमार, हातम सिंह।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/