यूपी: पहले किशोरी को किया अगवा, फिर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ शहर में एक किशोरी को अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। उसके परिजनों ने लिसाड़ी गांव और बागपत के कुछ युवकों पर वारदात का आरोप लगाया है।
परिजनों के अनुसार आरोपी किशोरी को बागपत ले गए। वहां बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं किशोरी को छोड़ने के लिए दो लाख की फिरौती भी मांगी। उनमें से एक आरोपी किशोरी से जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है।
एसएसपी ऑफिस पहुंचे पीड़िता के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी रिश्तेदारों के साथ भावनपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती है। 28 मई को उन्हें सूचना मिली कि बागपत के मलकपुर निवासी युवक और लिसाड़ी गांव के लोग किशोरी को अगवाकर बागपत ले गए हैं। परिजन बागपत पहुंचे तो किशोरी को एक कमरे में बंधक पाया। आरोपियों ने किशोरी को छोड़ने के नाम पर दो लाख रुपये मांगे। विरोध करने पर परिजनों को भी बंधक बनाकर पीटा।
परिजनों का आरोप है कि इस दौरान दो युवकों ने किशोरी को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद 31 मई को धमकी देकर छोड़ा।
परिजनों ने बताया कि किशोरी की हालत खराब है, उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि आरोपी दबंग हैं और किशोरी की हत्या की धमकी दे रहे हैं। एसपी देहात अविनाश पांडेय ने मामले में एसओ भावनपुर को किशोरी का मेडिकल कराने और जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
भावनपुर के प्रभारी एसओ विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मलकपुर निवासी कल्लू, लिसाड़ी गांव के मोनू सहित तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/