#KabTakNirbhaya: तमंचे के बल पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी ने कराया गर्भपात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के एक गांव निवासी युवती के साथ आरोपी ने शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म किया। आरोप है कि रात में युवक अपने चचेरे भाई को साथ लेकर आया और तमंचे के बल पर दोनों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके माता-पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। वह अपने चाचा के घर रहती है। झिंझाना क्षेत्र के युवक ने शादी का झांसा देते हुए उससे एक साल तक दुष्कर्म किया। वह गर्भवती भी हो गई तो उसने उससे शादी करने को कहा, जिस पर आरोपी ने शादी से इनकार करते हुए उसका गर्भपात करा दिया।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: कठघरे में आरोपी को देखते ही मां की गोद में दुबक गई मासूम, दरिंदे ने की थी हैवानियत
आरोप है कि सोमवार की रात आरोपी युवक अपने चचेरे भाई के साथ उसके घर पर आया और दोनों ने तमंचे के बल पर आतंकित कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
चोरी के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया
कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि मार्च माह में गांव पंजीठ निवासी साजिद के खेत के नलकूप का स्टार्टर चोरी किया गया था। ग्रामीणों ने मौके से एक आरोपी समीर को पकड़ लिया था। पूछताछ के दौरान मुस्तफा निवासी मोहल्ला पीरजादगान का नाम भी प्रकाश में आया था। आरोपी मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/