फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sexual assault attacked on a girl student and video has share at Meerut city

नवविवाहिता के ससुराल भेजा अश्लील वीडियो, सामूहिक दुष्कर्म के बाद कर रहे थे ब्लैकमेल

Sun, 23 Feb 2020 09:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 23 Feb 2020 09:39 PM IST
सार

सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने अश्लील वीडियो नवविवाहिता के ससुराल भेज दिया।

विज्ञापन
Sexual assault attacked on a girl student and video has share at Meerut city
marital rape - फोटो : pexels.com

विस्तार

मेरठ जनपद के परीक्षितगढ़ में कॉलेज की छात्रा से पहले दुष्कर्म और फिर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने उसका वीडियो बना लिया। घटना के तीन दिन बाद ही युवती की शादी हुई तो आरोपियों ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बात न मानने पर वीडियो युवती की ससुराल भेज दिया गया। ससुराल वालों ने शादी के छह दिन बाद ही नवविवाहिता को मायके छोड़ दिया। आरोपी दूसरे वर्ग से हैं, जिसके चलते सांप्रदायिक तनाव की स्थिति है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो महिलाओं सहित छह आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मामला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी एक युवती एक कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि परीक्षितगढ़ निवासी शाकिर 17 जनवरी को युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर शहर में सिविल लाइन क्षेत्र के सूरजकुंड पार्क के पास अज्ञात स्थान पर ले गया था। जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी पीड़िता को बहला फुसलाकर परीक्षितगढ़ स्थित अपने घर लेकर पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान शाकिर, उसके भाई मोहसिन, पिता सईद अहमद व अमीर अहमद नाम के व्यक्ति ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी बना लिया। परिवार की दो महिलाओं ने भी इन आरोपियों की मदद की। 
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने धमकी थी दी कि यदि किसी से इस मामले में बताने का प्रयास किया तो वीडियो वायरल कर देंगे। आरोपियों की धमकी के चलते पीड़िता ने यह बात घर पर नहीं बताई। 20 जनवरी 2020 को युवती की शादी हो गई। उसके बाद शाकिर युवती को बदनाम करने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर ब्लैकमेल करते हुए होटल में चलने का दबाव बनाया। 26 जनवरी को आरोपी शाकिर ने वीडियो युवती की ससुराल के एक व्यक्ति को भेज दी और शादी तुड़वाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: छात्रा के शरीर पर हैं गहरे जख्म, नहीं थम रही सिसकियां, दरिंदों ने बेहोश कर किया सामूहिक दुष्कर्म

पीड़ित परिवार ने कई बार वीडियो डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी नहीं माना। ससुराल पक्ष के लोग पीड़िता का उत्पीडन करने लगे और युवती को उसके मायके छोड़कर चले गए। एसएसपी अजय साहनी के आदेश पर परीक्षितगढ़ थाने में शाकिर, मोहसिन, सईद, आमिर के अलावा शाकिर की मां और बहन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी होगी
एएसपी सदर देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि युवती पहले से एक आरोपी को जानती थी। लड़की की शादी हुई तो आरोपी ने फोटो भी ससुराल भेजे थे। पुलिस पीड़िता का मेडिकल व बयान दर्ज कराकर कार्रवाई कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed