फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sexual assault attack was on a little girl in a village of Muzaffarnagar district

मुजफ्फरनगर: कक्षा आठ की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी

Wed, 13 Nov 2019 08:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 Nov 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
Sexual assault attack was on a little girl in a village of Muzaffarnagar district
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर शहर से सटे एक गांव निवासी कक्षा-आठ की छात्रा को अगवा कर एक हफ्ते पूर्व युवक ने जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने एक हफ्ते बाद पूछताछ किए जाने पर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के शहर से सटे एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 साल की बेटी कक्षा-आठ की छात्रा है। चार नवंबर को छात्रा अपने स्कूल गई थी, जिसे नई मंडी क्षेत्र निवासी एक युवक अगवा कर अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक ने मुस्तफाबाद के जंगल में ले जाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित छात्रा चुपचाप घर लौट आई और किसी से कुछ नहीं बताया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दरोगा के बेटे ने नशीला पदार्थ देकर छात्रा से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का कहना है कि इसके बाद से ही छात्रा घर में गुपचुप रहने लगी थी। मंगलवार को मां ने छात्रा से पूछताछ की, तो उसने घटना की जानकारी दे दी, जिसके बाद पीड़िता ने बेटी के साथ थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed