फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sasuraal aaye yuvak ki hatya

ससुराल में आए युवक की गला दबाकर हत्या

Fri, 12 Aug 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Fri, 12 Aug 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
sasuraal aaye yuvak ki hatya
मंसूरी गांव में ससुराल में आये युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
 मसूरी गांव ससुराल में आए युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। युवक को बुधवार को पुलिस ने नशे की हालत में पकड़कर जमानत पर छोड़ा था। उसका शव बृहस्पतिवार दोपहर खेत में बनी ट्यूबवेल पर पड़ा मिला। इंचौली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात में परिजन थाने में तहरीर देने पहुंचे।
विज्ञापन

खानपुर, परीक्षितगढ़ निवासी जियाउल (22) पुत्र रिवाइल सैलून चलाता था। उसकी शादी इंचौली के मसूरी गांव निवासी असगर की पुत्री फरमीन से दो साल पहले हुई थी। दोनों से आठ माह का बेटा है। परिजनों के मुताबिक जियाउल बीमार चल रहा था। 8 दिन पहले उसका साला हसरत दोनों को मसूरी ही ले आया था। जियाउल शराब का आदि था। बुधवार सुबह किसी बात को लेकर घर में ही विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस जियाउल को नशे की हालत में इंचौली थाने ले आई थी और दोपहर में चालान कर दिया था। जिसके बाद  जमानत लेकर जियाउल शाम को नशे की हालत में फिर से घर पहुंच गया था।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद ही घर से निकले जियाउल का कोई कुछ पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार दोपहर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव की ही ट्यूबवेल पर पहुंची तो जियाउल का शव मिला। मौके पर पहुंचे सीओ सदर देहात श्रीकांत प्रजापति और एसएसआई राकेश शर्मा ने बताया कि युवक के गले पर निशान और पैर में चोट के घाव थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जमानत कराने वाले पर शक
परिजनों कें मुताबिक बुधवार शाम जियाउल के घर लौटने के कुछ देर बाद ही एक अनजान युवक भी आया था। उसने जमानत में 15 सौ रुपये खर्च होना बताकर मांगे थे। जिस पर परिजनों ने मना कर दिया था। उसके बाद वह युवक चला गया था। परिजनों ने अंदेशा जताया है कि कहीं पैसे न मिलने पर उस युवक ने तो जिलाउल की हत्या नहीं कर दी। वहीं, पुलिस का कहना है कि जियाउल का शव मिलने के बाद पुलिस उसकी ससुराल पहुंची तो उसका साला हसरत घर से फरार मिला।


शव देखकर पत्नी बेहोश
जियाउल का शव मिलने की जानकारी पर पत्नी फरमीन मौके पर पहुंची तो शव देखकर बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे किसी तरह संभाला। वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि जियाउल नशे की हालत में गांव में घूमता रहता था। बुधवार शाम उसे एक युवक के साथ देखा गया था। उसके बाद से वह रात में घर नहीं आया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed