फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sarko p[ar lootpaat

थाने में बैडमिटंन टूर्नामेंट, सड़कों पर लूटपाट

Sat, 31 Dec 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sat, 31 Dec 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
sarko p[ar lootpaat
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार को लूटपाट की तीन वारदातें कीं, लेकिन लालकुर्ती थाने में पुलिस बैडमिंटन खेलती रही। सिपाही से लेकर एसएसआई तक ने टूर्नामेंट में भाग लिया।
विज्ञापन

आरजी कॉलेज से सटी गली में नीतू पुत्री खूब सिंह निवासी श्यामपुर गढ़ मुक्तेश्वर हापुड़ से लूटपाट हो गई। नीतू ने बताया कि वह कंकरखेड़ा के एक कॉलेज में बीटीसी की छात्रा है और उसके पिता माछरा ब्लाक से सिंचाई विभाग में अधिकारी हैं। वह एनएएस कॉलेज की छात्रसंघ उपाध्यक्ष भी रही है। 31 दिसंबर को उनके कॉलेज में न्यू ईयर की पार्टी है। छात्राओं को आमंत्रित करने के लिए वह आरजी के पास एक हॉस्टल में जा रही थी। पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे पर्स और मोबाइल लूट लिया। छात्रा लुटेरों की बाइक के पीछे भागी और शोर मचाया, तो लोगों ने घेराबंदी कर ली। एक लुटेरा पब्लिक ने दबोच लिया। सूचना के 15 मिनट बाद लालकुर्ती थाने की फैंटम पहुंची और आरोपी इमरान निवासी पूर्वा फैयाज अली देहलीगेट को गिरफ्तार किया। छात्रा चिल्लाती रही कि आरोपी के साथ उसका एक और साथी था। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश नहीं की, क्योंकि पुलिस थाने में चल रहे बैडमिंटन टूर्नामेंट में व्यस्त थी। इंस्पेक्टर लालकुर्ती का कहना था कि थाने में टूर्नामेंट की मुझे जानकारी नहीं है। वहीं जानकारी होने पर नीतू की छोटी बहन वंदना गौतम भी थाने पहुंच गई। वंदना मेरठ कॉलेज में बीएससी की छात्रा है। दोनों बहनें थाने में आरोपी पर टूट पड़ीं। उसे जमकर पीटा। पुलिस ने जैसे-तैसे दोनों को समझाया। वहीं लूटा गया पर्स और मोबाइल अब कोर्ट के माध्यम से पीड़िता को मिल सकेगा।
विज्ञापन


जेल चुंगी पर छात्रा से फोन छीना
सिविल लाइन थानाक्षेत्र के पांडवनगर निवासी अर्पित सेतिया शुक्रवार दोपहर अपने अंकल के साथ बाइक से लौट रही थी। जेल चुंगी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने अर्पित से मोबाइल छीन लिया। अर्पित मेरठ कॉलेज में बीएससी की छात्रा है। उसने रोते हुए बताया कि ट्यूशन पढ़ाकर अपनी कमाई से मोबाइल खरीदा था। पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शास्त्रीनगर में पर्स छीन लिया   
मेडिकल थानाक्षेत्र के जागृति विहार निवासी अमृता सिंह पत्नी सुनील कुमार शुक्रवार दोपहर पीवीएस मॉल से आ रही थी। शास्त्रीनगर ए ब्लाक के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से पर्स छीन लिया। पर्स में तीन हजार रुपये और मोबाइल था। अमृता ने शोर मचाया, तो भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ कर लौट गई। पुलिस ने तहरीर लेकर पर्स गुम होने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed