{"_id":"572fa3a64f1c1bfc765cdf5d","slug":"sardhana-after-communal-clashes-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना में संघर्ष के बाद सांप्रदायिक तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरधना में संघर्ष के बाद सांप्रदायिक तनाव
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 09 May 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
सरधना में हंगामे के दौरान लोगों और पुलिस के बीच होती झड़प।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो समुदायों के युवकों के बीच मारपीट के मामले में एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए रविवार को भाजपा विधायक संगीत सोम ने इंस्पेक्टर सरधना और एसएसआई के खिलाफ सीधे मोर्चा खोल दिया। सैकड़ों समर्थकों के साथ विधायक पुलिस चौकी के सामने धरना देकर बैठ गए। इस दौरान भीड़ ने इंस्पेक्टर और एसएसआई से हाथापाई कर वर्दी खींच ली। पुलिस अफसरों के आश्वासन के बाद
विधायक धरने से उठे तो डेढ़ घंटा बाद जाम खुल पाया। इंस्पेक्टर और एसएसआई पर 24 घंटे में कार्रवाई न होने पर विधायक ने महापंचायत करने का एलान किया।
सरधना-बिनौली मार्ग स्थित दिल्ली दरबार होटल पर शनिवार रात खाना खाने के दौरान भामौरी निवासी मोनू पुत्र राजकुमार व सुनील पुत्र धर्मसिंह व दूसरे पक्ष से कालंद निवासी शाहनवाज पुत्र जान मोहम्मद के बीच कहासुनी हो गई। होटल संचालक भी बीच में कूद गया और कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शाहनवाज को तो हिरासत में नहीं लिया जबकि मोनू और सुनील को थाने ले गई।
विज्ञापन
रविवार सुबह भामौरी के ग्रामीण विधायक संगीत सोम के पास पहुंचे। विधायक ने इंस्पेक्टर राजेेेश वर्मा से बात की तो आरोप है कि उन्होंने भामौरी के युवकों की गलती बताते हुये विधायक की बात को अनसुना कर दिया।
दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग में कार्यवाही करने को लेकर विधायक व इंस्पेक्टर के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ता देख पुलिस ने दोनो युवकों को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में छोड़ दिया। लेकिन तब समर्थक विधायक कैंप कार्यालय पर जुटने शुरू हो गए। वहीं, थाना पुलिस ने भी सरूरपुर, रोहटा, जानी, दौराला, समेत कई थानों की फोर्स, पीएसी बुला ली।
तो नगर में होगी महापंचायत
विधायक ने एसएसपी डीसी दूबे से फोन कर कहा कि वह इंस्पेक्टर और एसएसआई को रुकने नहीं देंगे। यदि दोनों को 24 घंटे में नहीं हटाया गया तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी। यदि इंस्पेक्टर पर कार्रवाई नहीं होती है तो एक लाख समर्थकों के साथ नगर में महापंचायत करेंगे। बाद में एसडीएम व डिप्टी एसपी एलआईयू भी पहुंच गये। अफसरों के आश्वासन के बाद विधायक किसी तरह धरने से हटे।
विधायक के आरोप
भाजपा विधायक संगीत सोम ने आरोप लगाया कि सरधना पुलिस क्षेत्र की जनता का उत्पीड़न कर रही है। रुपये ऐंठने का दबाव दोनों पक्षों पर बनाया जाता हैं। कपसाढ़ में ऐसा ही मामला सामने आया। झिटकरी में बीडीसी सदस्य राजेंद्र पर हमले के मामले में फर्जी मुकदमा दर्ज किया और जेल भेजने की धमकी दी जा रही है।