फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   samajwadi party leader inspector on pistol, stir in the police station

सपा नेत्री ने दरोगा की पिस्टल निकाल कनपटी पर तानी, थाने में मचा हड़कंप

Sat, 11 Mar 2017 07:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 11 Mar 2017 07:15 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party leader inspector on pistol, stir in the police station
यूपी पुलिस

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना में सपा नेत्री नेहा गौड़ ने दरोगा की पिस्टल निकाल कर खुद को गोली मारने का प्रयास किया। इससे थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सपा नेत्री को पकड़ लिया और उसे करीब आधा घंटे तक थाने में बैठाए रखा। पुलिस ने बताया कि सपा नेत्री ने 3 दिन पहले तीन युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया था। कार्रवाई ना होने पर सपा नेत्री ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन

samajwadi party leader inspector on pistol, stir in the police station
पीड़ित महिला

गौरतलब है कि सपा नेत्री नेहा गौड़ ने महिला दिवस पर थाना कंकरखेड़ा में हंगामा किया था। आरोप लगाया था कि उन पर घर पर जानलेवा हमला हुआ। नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस साठगांठ के चलते आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इंसाफ मांगते हुए कहा था कि अखिलेश भैया, क्या शासन-प्रशासन के लिए यही महिला दिवस के मायने हैं। श्रद्धापुरी निवासी सपा महिला प्रकोष्ठ की जिला सचिव नेहा गौड़ ने थाने पर दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया था कि पुराने विवाद के चलते मंगलवार को उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई। उसे बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटा गया था। तमंचे की बट मारकर उसको घायल कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

samajwadi party leader inspector on pistol, stir in the police station
पीड़ित महिला

पुलिस ने इस मामले में आरोपी सौरभ समेत सात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया था। बुधवार को थाने पहुंची नेहा ने आरोप लगाया था कि पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी है, क्योंकि इस केस का विवेचक आरोपियों का रिश्तेदार है। नेहा ने सवाल उठाते हुए कहा था कि एक महिला के साथ इस तरह की घटना होती है। लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती। महिला सशक्तिकरण की बात करने वाले पुलिस-प्रशासन और शासन के अफसरों के लिए क्या यही महिला दिवस के मायने हैं। वहीं, इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने बताया था कि सपा नेत्री के 164 के बयान दर्ज करा दिए हैं। आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया था। सभी आरोपी घर से फरार हैं। शीघ्र ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed