फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur Police arrested five accused in encounter, they had killed his friend in Meerut

सहारनपुर: मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, मेरठ में ऐसे की थी अपने दोस्त की हत्या

Sat, 25 May 2019 08:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 May 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur Police arrested five accused in encounter, they had killed his friend in Meerut
मुठभेड़ में पांच आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में अपने ही साथी की हत्या कर फरार हुए पांच आरोपियों को सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार आरोपियों ने मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक दिन पहले ही अपने साथी की हत्या की थी। इन्होंने लूट की कई वारदातों को भी अंजाम दिया है। आरोपियों के पास से लूटी गईं दो बाइकों के अलावा एक पिस्टल, तीन तमंचे, चाकू और कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के टपरी फाटक के पास पुलिस शुक्रवार रात लगभग साढ़े 11 बजे चेकिंग कर रही थी। उसी समय दो बाइकों पर सवार पांच युवक वहां से गुजरे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने शाहिद एवं नावेद के भट्टे से जाने वाले चौराहे पर इनकी घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन


यहां पुलिस और आरोपियों की मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी। गोली लगने से शुभम प्रजापति और चांद निवासी नगलाताशी थाना कंकरखेड़ा मेरठ घायल हुए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने उनके तीन साथी सचिन कुमार निवासी शिवलोकपुरी थाना कंकरखेड़ा मेरठ, धर्म सिंह उर्फ अर्जुन निवासी नगला ताशी थाना कंकरखेड़ा मेरठ और रोहित निवासी जी-21 सैनिक बिहार थाना कंकरखेड़ा मेरठ को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो बाइक, एक पिस्टल, तीन तमंचे, एक चाकू एवं तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपियों ने 23 मई को ही मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में अपने ही साथी अनुज प्रजापति की गोली मारकर हत्या की थी। मेरठ में पुलिस से बचने के लिए आरोपी फरार हो गए थे और छिपने के लिए सहारनपुर में अपने किसी परिचित के यहां आ रहे थे।

लूटी गई बाइकें बरामद
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बरामद हुई पिस्टल से ही अनुज प्रजापति की हत्या की गई थी। बरामद मोबाइलों को मेरठ में अलग-अलग स्थानों से लूटा गया। आरोपियों ने एक बाइक को बागपत रोड पर थाना जानी क्षेत्र से लूटा था। इस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। 

इन वारदातों को दिया अंजाम 
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपियों ने 23 मई 2019 को मेरठ के कंकरखेड़ा में अनुज प्रजापति की हत्या की थी। 22 मई को बागपत रोड थाना जानी क्षेत्र से बाइक लूटी थी। 14 मई को मेरठ में खड़ौली तिराहे पर हरिद्वार जाते समय एक महिला से पर्स छीना था।

19 मई को बागपत रोड से दूसरी बाइक लूटी थी। फरवरी में मेरठ में खड़ौली बाईपास वाले रास्ते पर ही नाले के पास पेट्रोल पंप से 50 हजार रुपये लूटने की घटना की। थाना टीपीनगर क्षेत्र के रोहटा रोड पर शराब के ठेके के सामने से 50 हजार रुपये छीनने की घटना को अंजाम दिया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed