फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur news: Gangster surrender in police station after fear of encounter

एनकाउंटर का खौफ: थाने पहुंचकर आरोपी बोला- साहब मुझे गिरफ्तार कर लो, नहीं तो पुलिस...

Tue, 23 Jul 2019 02:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Jul 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur news: Gangster surrender in police station after fear of encounter
आरोपी ने थाने पहुंचकर दी गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला

साहब, मैं गैंगस्टर में वांछित चल रहा हूं, मुझे पकड़कर जेल भेज दो, मुझे पुलिस की गोली से डर लगता है, किसी दिन पुलिस मुझे गोली न मार दे। जो पुलिस से बच रहा है, पुलिस उसके पीछे पड़ रही है और गोली मार रही है। मुझे जिंदा रहना है, मैं चोरी जैसे काम से तौबा करता हूं, सारे गलत काम छोड़ दूंगा...। मामला यूपी के सहारनपुर जिले का है।

विज्ञापन


सोमवार को गैंगस्टर अधिनियम में निरुद्ध पांच माह से वांछित चल रहा मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आली निवासी अजीम अचानक थाने में पहुंच गया। जाते ही वह पुलिस अधिकारियों के सामने गिरफ्तार कर जेल भेजने के लिए गिड़गिड़ाने लगा। अजीम बोला कि मैं अब पुलिस से भाग नहीं सकता। मुझे पता है कि पुलिस मुझे एक न एक दिन तलाश कर लेगी और मैं भागा तो मुझे गोली मार देगी। साहब, मैं सारे गलत काम छोड़ दूंगा, चोरी से तौबा कर लूंगा। मुझे जेल भेज दो। गैंगस्टर में निरुद्ध वांछित आरोपी के खुद ही थाना पहुंचने की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ प्रथम रजनीश उपाध्याय कुतुबशेर थाना पहुंच गए। सूचना मिलने पर मीडियाकर्मी भी पहुंच गए और मीडिया के सामने भी अजीम ने कहा कि वह पुलिस के डर की वजह से खुद ही थाना पर पहुंचा है। उसे लग रहा है कि सरकार उसे जीने नहीं देगी।
विज्ञापन


एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि एनकाउंटर में पुलिस की गोली का शिकार होने के डर से अजीम ने थाना पहुंचकर गिरफ्तारी दी है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी के पांच साथी पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। यह अकेला ही फरार चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पूर्व चीका ने दी थी गिरफ्तारी
कुतुबशेर थाना में ही क्षेत्र के मोहल्ला ढोलीखाल निवासी आसिफ उर्फ चीका ने 18 जुलाई को खुद ही थाना पर पहुंचकर एनकाउंटर से बचने की बात कहते हुए गिरफ्तारी दी थी। आसिफ भी गैंगस्टर अधिनियम में वांछित चल रहा था। 

गोली लगी नगर कोतवाली में, खौफ कुतुबशेर थाना क्षेत्र में
नगर कोतवाली पुलिस ने 16 जुलाई की रात को एनकाउंटर में गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध कुतुबशेर थाना क्षेत्र के ढोलीखाल निवासी शारिक उर्फ खच्चर को गिरफ्तार किया था। जो पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया था। उसके बाद खुद ही गिरफ्तारी देने का सिलसिला चला। कुतुबशेर थाना में पहले ढोलीखाल के आसिफ उर्फ चीका ने गिरफ्तारी, उसके बाद अजीम ने गिरफ्तारी दे दी और पुलिस की गोली का खौफ जताया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed