फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, A audio viral and UP Police daroga committed suicide

मौत के बाद सामने आया दरोगा का ऑडियो, परिजनों ने थाना प्रभारी पर लगाया ये गंभीर आरोप

Thu, 31 Jan 2019 04:52 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 31 Jan 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, A audio viral and UP Police daroga committed suicide
ऑडियो वायरल

यूपी के सहारनपुर जिले में गुरुवार सुबह एक दरोगा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतक दरोगा के परिजनों ने थाना प्रभारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। परिजनों ने कुलदीप की मौत की जांच की मांग की है। कुलदीप देवबंद के चौकी रणखंडी पर तैनात था।

विज्ञापन


कुलदीप सिंह के बहनोई सुधीर बालियान ने आरोप लगाया कि पुलिस के एक अधिकारी द्वारा कुलदीप का उत्पीड़न किया जा रहा था। उस पर काम का दबाव बनाया जा रहा था। बार बार उसकी ड्यूटी लगाई जा रही थी। कुलदीप ने उनसे इस बारे में बताया भी था। इसी वजह से कुलदीप मानसिक दबाव में था।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की है कि कुलदीप की मौत की जांच कराई जाए और सच्चाई परिजनों के सामने लाई जाए। मूल रूप से मुजफ्फरनगर के थाना सिखेड़ा के ग्राम जन्धेड़ी निवासी कुलदीप का परिवार काफी समय से मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित श्रद्धापुरी में रह रहा है। उसके पिता अशोक कुमार सेना से सेवानिवृत्त हैं। बड़ा भाई कंकरखेड़ा में ही मेडिकल स्टोर चलाता है। कुलदीप के दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि कुलदीप ने मृत्यु पूर्व अपना ऑडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें वह बोल रहा है कि मेरा सपना कुछ और बनना था, पुलिस में तो बहुत काम है। यदि परिवार द्वारा जो कुछ आरोप लगाया जा रहा है उसकी भी जांच कराई जाएगी।

ये था पूरा मामला
मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी कुलदीप सिंह चार माह से प्रशिक्षु उपनिरीक्षक के रूप में देवबन्द की रणखंडी पुलिस चौकी पर तैनात था। गुरुवार सुबह 8:00 बजे वह अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद देवबंद के रेलवे रोड स्थित अपने आवास पर पहुंचा। उसके बाद उसने चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साथी ने काफी देर तक उसका फोन लगाया। लेकिन जब काफी देर तक फोन नहीं मिला तो वह उसके आवास पर पहुंचा। दरवाजा न खुलने पर उसने पुलिस को भी सूचना दी।

वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो कुलदीप सिंह फांसी पर लटका हुआ मिला। पुलिस का कहना है कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed