फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ruckus in police station after love marriage at meerut

प्रेम विवाह करने पर थाने में बखेड़ा, बहन-बहनोई को पीटा, फिर पुलिसकर्मियों से हाथापाई

Sun, 24 Feb 2019 01:13 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 24 Feb 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in police station after love marriage at meerut
थाने में जमकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

प्रेम विवाह से नाराज भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर लिसाड़ीगेट थाने में बहन और बहनोई को जमकर पीटा। पुलिस ने युवक को बचाने की कोशिश की, तो पुलिस के साथ भी हाथापाई की गई। मामला यूपी के मेरठ जिले का है। 

विज्ञापन


लिसाड़ीगेट के आशियाना कॉलोनी निवासी युवती ने छह माह पहले अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली थी। शनिवार दोपहर युवती अपने मायके पहुंची और पिता पर बकाया होने की बात कहकर 45 हजार रुपये मांगे। इस बात पर उसकी पिता और भाई से नोकझोंक हो गई। भाई के पक्ष में एक डेयरी संचालक भी पहुंच गया। इसी डेयरी के संचालक के यहां प्रेमी नौकरी करता है। 
विज्ञापन


आरोप है कि डेयरी संचालक ने युवती को धक्का दे दिया। युवती ने अपने पति को फोन कर दिया। पति अपने दोस्तों के साथ आ गया। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को जाकिर कॉलोनी चौकी पर ले गई। चौकी इंचार्ज के सामने ही दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। फैंटम सिपाही से भी भीड़ ने हाथापाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों को लिसाड़ीगेट थाने भेज दिया। वहां भी कहासुनी हो गई। भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहन और बहनोई को बुरी तरह पीटा। पुलिस ने लाठी फटकारी और दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में लिया। 

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि थाने में मारपीट का मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed