{"_id":"58602e824f1c1b2941eeb73e","slug":"robery-from-poor-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ बदमाशों ने डाली डकैती, तंमचे के बल पर रेप की कोशिश, मासूमों को पटका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेखौफ बदमाशों ने डाली डकैती, तंमचे के बल पर रेप की कोशिश, मासूमों को पटका
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 26 Dec 2016 02:28 PM IST
विज्ञापन
डकैती डालने आए बदमाशों ने इन्हीं बच्चों को जमीन पर पटका था।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ बदमाशों ने शनिवार रात हथियारों के बल पर चांदसारा में रेलवे लाइन के पास झुग्गी में रह रहे मध्य प्रदेश के लोगों को बंधक बनाकर डकैती डाली। एक घंटे तक बदमाश लूटपाट करते रहे। इस दौरान बदमाशों ने छोटे बच्चों को भी जमीन पर पटककर मारा। दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान बदमाश मंदिर का दानपात्र भी ले गये। रविवार शाम तक सीमा विवाद में उलझी खरखौदा और परतापुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में एसएसपी के आदेश पर करीब 20 घंटे बाद परतापुर थाने में लूट में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर जगह जगह अंडर पास बनाए जा रहे हैं। परतापुर थाना क्षेत्र के गांव चांदसारा फाटक के लिए अंडरपास बनाया गया था। चांदसारा के जंगल में मध्यप्रदेश के डिडोरी जिले के गांव पलकी निवासी धर्मेंद्र, रामकुमार, बबलू, हलकू, संजयू अपने परिवार के करीब 20 सदस्यों के साथ झुग्गी बनाकर रह रहे हैं। यह दिल्ली के राहुल ठेकेदार के अंडर में काम कर रहे हैं। उसी गांव के लेबर के कुछ परिवार खरखौदा स्टेशन पर भी रहते हैं।
विज्ञापन
शनिवार रात दो बजे तमंचे और धारदार हथियारों से लैस 10-12 बदमाशों ने झुग्गियों पर धावा बोल दिया। सबसे पहले बदमाशों ने धर्मेंद्र तथा उसकी पत्नी श्यामा बाई को बाइक से बांध दिया। इसके बाद सभी झुग्गियों को कवर कर लोगों को उन्हीं के कपड़ों से बांध दिया। इस दौरान बदमाशों 15 हजार की नगदी, तीन मोबाइल, सोने-चांदी के जेवर ले लिए। विरोध करने पर छोटे छोटे बच्चों को जमीन पर पटका तथा जान से मारने की धमकी दी। बाद में कुछ बदमाशों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रेप का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाशों ने पांच सौ मीटर दूर चांदसारा फाटक पर गेट मैन ब्रजवीर से मारपीट कर करीब तीन सौ रुपये लूट लिए। बाद में बदमाशों ने गांव फफूंडा के जंगल में बने बाबा जाहरवीर के मंदिर से दानपात्र व पीतल का त्रिशूल भी चोरी कर लिया। बंधनमुक्त होकर रविवार सुबह लोग गांव चांदसारा पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना पर यूपी 100 की गाड़ी पहुंची। बाद में खरखौदा और परतापुर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। रविवार को दिनभर दोनों थानों की पुलिस ने सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में मामला एसएसपी के पास पहुंचा तो परतापुर पुुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
तहरीर के आधार पर परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीमा विवाद के मामले में दोनों थाना पुलिस की भूमिका की जांच की जा रही है। जे. रविंदर गौड़, एसएपी