{"_id":"5823804d4f1c1b067fb39e68","slug":"roberry-in-bricks-field-and-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठा और पाइप फैक्टरी में डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंट भट्ठा और पाइप फैक्टरी में डकैती
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Thu, 10 Nov 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
पीडित लोगों से घटना की जानकारी करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडाली थाना क्षेत्र के आलमपुर में मंगलवार की रात आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने सिंघल ब्रिक फील्ड एवं राकेश पाइप पलंग फैक्ट्री में डकैती की घटना को अंजाम दिया। बदमाश ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोपेड सहित लाखों रुपये का सामान ले गए। विरोध करने पर वहां तैनात कर्मचारियों से मारपीट की गई। पुलिस ने मामला लूट की धारा में दर्ज किया है।
सिंघल ब्रिक फील्ड पर मंगलवार रात्रि चौकीदार खेमपाल पुत्र हरचंदा निवासी सिसौली की ड्यूटी थी। खेमपाल ने बताया कि रात्रि में वह ईंट भट्ठे पर सो रहा था। करीब 12 बजे छह बदमाश वहां पहुंचे। इनमें से तीन पर तमंचे थे। तीन अन्य बदमाशों के हाथ में डंडे और सरिया थे। एक बदमाश ने खेमपाल की कनपटी पर तमंचा लगाकर गोदाम और अन्य कमरों की चाभी मांगी। खेमपाल ने चाभी नहीं होने की बात कही तो उसके साथ मारपीट की गई। खेमपाल का आरोप है कि उसके हाथ में बंधी घड़ी छीनकर उसे चारपाई से बांध दिया। बदमाशों ने कमरों के ताले तोड़क र वहां रखा सामान तलाशा तो उन्हें एक कमरे में गोदाम की चाभी मिल गई। इस पर बदमाश ट्रैक्टर-ट्राली सहित एक विक्की, इनवर्टर और बैट्री आदि सामान ले गए।
उधर, भट्टे के सामने ही राकेश पलंग पाइप फैक्ट्री है। बदमाशों ने फैक्ट्री में गौरव तथा ब्रजेश को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर उनसे मारपीट की गई। यहां से बदमाश दो मोबाइल, एक गैस सिलेंडर, दो छोटी ड्रील मशीन, बैट्री आदि ले गए। भट्ठा और फैक्ट्री के कर्मचारियों का कहना है कि सभी बदमाशों के चेहरे पर नकाब लगा हुआ था। वह बोलचाल की भाषा में स्थानीय लग रहे थे। बुधवार की सुबह दिन निकलने पर कंट्रोल रूम 100 नंबर पर सूचना दी गई। चौकी मऊखास इंचार्ज बच्चन सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। उधर भट्ठा यूनियन के जिलाध्यक्ष केपी सिंह भी मौके पर पहुंचे। मुंडाली थाने पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
फायरिंग होती तो हो जाती डकैती
मुंडाली चौकी इंचार्ज बच्चन सिंह से जब डकैती की घटना को लूट की धारा में दर्ज करने के बाबत जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा कि यदि इस घटना में फायरिंग होती तो यह मामला डकैती का होता। फायरिंग नहीं होने के कारण ही घटना को लूट की धाराओं में दर्ज किया गया है।