फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Robbery in Meerut

मेरठ में व्यापारी के घर लाखों का डाका

Tue, 29 Dec 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 29 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Robbery in Meerut

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में एक मकान में घुसे बदमाशों ने महिलाओं और बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर डाका डाला। बदमाश 2.50 लाख रुपये की नकदी और 16 तोला सोने के जेवर समेत अन्य सामान समेट ले गए। जाने से पहले बदमाशों ने महिला, बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर, एलसीडी भी साथ ले गए।

विज्ञापन


समर गार्डन 60 फुटा रोड निवासी सैफुद्दीन की जाटव गेट में कपड़े की दुकान है। तीन साल पहले ही सैफुद्दीन यहां मकान बनवाया था। सोमवार शाम सैफुद्दीन की पत्नी कमरजहां, उनकी बेटी इरम (4), सोफिया (15), मंतशा (14) और पत्नी की बहन निशा घर पर थी।
विज्ञापन


सैफुद्दीन दुकान पर था और उनके मामा लालू घर पर आए थे। करीब सात बजे लालू घर से निकले तो सोफिया गेट बंद करने जा रही थी। तभी धक्का देकर घर में आठ बदमाश घुस आए। सोफिया चिल्लाते हुए प्रथम तल पर मां कमरजहां के पास पहुंची। एक बदमाश नीचे रुका और सात बदमाश ऊपर पहुंच गए। इनमें से एक बदमाश छत पर चला गया और छह बदमाशों ने कमरजहां और उसकी बेटियों को गन प्वाइंट पर ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने कमरजहां से अलमारी और तिजोरी की चाबी मांगी, उसने इंकार किया तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए पिटाई कर डाली। कमरजहां ने बदमाशों को चाबियां दे दीं। बदमाश आधे घंटे तक अलमारी खंगालते रहे और घर में रखे 2.50 लाख रुपये, सोने के कड़े, अंगूठी, सोने की चेन समेत 16 तोला सोने के जेवर कब्जे में ले लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed