फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   related person may be kidnaper of shadan

किसी परिचित ने किया था शादान को अगवा  

Fri, 16 Dec 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Fri, 16 Dec 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
related person may be kidnaper of shadan
छत पर मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
शादान को अगवा करने वाला बदमाश नहीं, बल्कि कोई उसका अपना ही है। परिजनों का कहना है कि किसी अनजान व्यक्ति की गोद में बैठना तो दूर, शादान उसके पास तक नहीं जाता था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर परिजन भी हैरान हैं। क्योंकि व्यक्ति की गोद में शादान खेलता हुआ जा रहा है। इससे साफ जाहिर है कि बच्चा पहले से आरोपी को अच्छी तरह जानता था। 
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद सरताज व उसके परिजनों को बुलाया। सरताज फुटेज देखकर बोला कि शादान किसी व्यक्ति के साथ ऐसे नहीं जा सकता। बड़ा सवाल है कि शादान को अगवा करने के लिए बदमाश तंग गली से कैसे उठाकर ले जा सकता है। पुलिस भी दावा कर रही है कि शादान को अगवा करने वाला कोई बाहरी बदमाश नहीं है। बल्कि उनका कोई अपना है। पुलिस ने सरताज के परिजन, रिश्तेदार और आसपास के लोगों का रिकॉर्ड भी खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस कई लोगों के मोबाइल की सीडीआर भी खंगाल रही है। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि शादान के अगवा होने और उसकी हत्या के पीछे किसी परिचित का हाथ हो सकता है।  
विज्ञापन


छत पर चढ़कर किया मुआयना 
एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी, सीओ सिविल लाइन डॉ. अरविंद कुमार और महिला पुलिस ने सरताज के घर के पड़ोसी की छत पर चढ़कर भी मुआयना किया। एक लड़की ने कहा था कि वह छत पर थी, जब आरोपी बच्चे को ले जा रहा था। कई महिलाओं से पुलिस ने पूछताछ भी की। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई खास क्लू नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चाय की दुकान भी रुका आरोपी 
बच्चे को गोद में लेकर आरोपी गली के बाहर एक चाय की दुकान पर रुका। जहां से उसने बच्चे का टॉफी  दिलवाई। पुलिस ने दुकानदार से पूछताछ की। पुलिस अंदेशा लगा रही है कि आरोपी बच्चे को टॉफी देकर बहला फुसलाकर ले गया।

शव पहुंचने पर फूट सकता गुस्सा
शादान की हत्या को लेकर इमलियान के लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार सुबह शादान का शव इमलियान पहुंचेगा, तब लोगों का गुस्सा फूट सकता है। इसको देखते हुए पुलिस ने इमलियान में फोर्स तैनात कर दी है।

 
आखिर क्या बिगाड़ा शादान ने
ढाई साल के मासूम शादान ने आखिर किसी का क्या बिगाड़ा था। लोगों में चर्चा है कि आरोपी किसी दूसरे बच्चे का अगवा करने आए होंगे और गलती से शादान को ले गए। पुलिस ने लोगों को समझाया कि शादान का गलती से अपहरण होता तो आरोपी उसकी हत्या नहीं करते। आरोपियों ने सरताज से फिरौती भी नहीं मांगी। आरोपी ने शादान का अपहरण ही सिर्फ हत्या के लिए किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed