फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rave party

आधी रात बिग बाइट में रेव पार्टी, कैसिनो भी पकड़ा

Sun, 23 Oct 2016 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sun, 23 Oct 2016 03:36 AM IST
विज्ञापन
rave party
परतापुर थाने में लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
पुलिस ने शनिवार आधी रात परतापुर बाईपास स्थित बिग बाइट में छापा मारकर रेव पार्टी और कैसिनो का भंडाफोड़ किया। मौके से शहर के कई बड़े घरानों के लोगों समेत 18 को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। जबकि, होटल से पकड़ी गईं कुछ महिलाओं को पुलिस ने थाने से छोड़ दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई डीजीपी के निर्देश पर की। पुलिस ने बताया कि पार्टी में हुक्का, शराब और जुआ चल रहा था। 
विज्ञापन


डीजीपी जावीद अहमद ने एसएसपी मेरठ को फोन कर बिग बाइट में रेव पार्टी और कैसिनो चलने की जानकारी देते हुए छापा मारने के निर्देश दिए। इस पर उन्होंने सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान, सीओ दौराला बीएस वीर कुमार, एसओ परतापुर, इंस्पेक्टर सिविल लाइन, एसओ टीपीनगर, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी और एसओ कंकरखेड़ा को फोर्स के साथ कार्रवाई के लिए भेजा। होटल में पुलिस को बड़े घरानों के लोग हुक्का व शराब पार्टी करते मिले। साथ ही वहां जुआ भी खेला जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से 74 हजार रुपये नकद, ताश की गड्डियां, हुक्का, और कैसिनो जब्त किया। इसके अलावा शराब और बीयर की बोतलें भी बरामद की गईं। पुलिस मौके से 18 लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। उधर, छापे की सूचना से शहर के कई बड़े घरानों में हड़कंप मच गया। शहर के कई नामचीन लोग थाने में सिफारिश के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों को पुलिस ने पकड़ा 
रिशी दीवान पुत्र विजय दीवान निवासी लालकुर्ती, अवनीश सिंह पुत्र सुधीर कुमार निवासी वेस्ट एंड रोड, अमित भारती पुत्र जगदीश भारती निवासी दीन दयाल कैंट, तरजीत पुत्र जेएस सिंह निवासी थापरनगर सदर बाजार, विजय निवासी वैशाली कॉलोनी नौचंदी, चैन्मय जैन पुत्र राकेश जैन निवासी कमला नगर बागपत रोड, हिमांशु रस्तोगी पुत्र अशोक रस्तोगी निवासी असौड़ा हाउस लालकुर्ती, सुनीत गुप्ता पुत्र एसके गुप्ता निवासी सदर बाजार, वरुण शर्मा पुत्र जनार्दन शर्मा निवासी मोती प्रयाग, विकास भारद्वाज पुत्र विशाल भारद्वाज निवासी बेगमबाग, मनन पुत्र अश्वनी निवासी बसंत कुंज, रियूदमन सिंह पुत्र जेपी सिंह, गौरव पुत्र गोयल निवासी चाणक्यपुरी, दिनेश पुत्र दीपक निवासी न्यू शिवलोक पुरी, तनिष्क जुनेजा पुत्र अविनाश जुनेजा निवासी डिफेंस कॉलोनी गंगानगर को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ 13बी एक्ट (सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलना) के तहत कार्रवाई की है। 

होटल से थाने तक हाई प्रोफाइल ड्रामा  

मेरठ। बिग बाइट में पुलिस का छापा पड़ा तो बड़े घरानों के लोगों में अफरातफरी मच गई। सीओ ब्रह्मपुरी ने लोगों को थाने ले जाने को कहा। इतना सुनते ही एक युवक बोला, हमें जानते हो। इस पर सीओ ने कहा, ऊपर से आदेश हैं। तुम सबको थाने जाना होगा। इसके बाद कोई सीएम तो कोई पुलिस के बड़े अफसरों से बात करने की धमकी देने लगा। लेकिन, पुलिस को डीजीपी का निर्देश था। कई लोग ने पुलिस अफसरों को फोन करना शुरू किया तो पुलिस ने उनसे मोबाइल छीन लिए। पुलिस ने साफ कहा कि हम सब जानते है पर सार्वजनिक स्थल पर जुआ, हुक्का या नशा करने का हक किसी को नहीं है। वहीं, थाने में देर रात तक जमानत कराने की प्रक्रिया चलती रही।

साजिशन फंसाने का आरोप
थाने में लोगों के पहुंचते ही उन्हें छुड़ाने वालों की भीड़ लग गई। जुआ खेलने वाले खुद को बेकसूर बताते हुए सवाल करने लगे कि क्या पार्टी में बैठना गलत है। तीन युवकों ने कहा कि वे पहली बार पार्टी में बैठे थे। किसी ने साजिशन उन्हें फंसा दिया।

सॉरी मैडम पर मजबूरी है 
होटल में छापे के दौरान पुलिस महिला पुलिस को साथ नहीं ले गई थी। पुलिस ने महिलाओं से सवाल पूछे तो उन्होंने बताया कि हम तो आपस में बातचीत करने आए थे। पुलिस के मुताबिक, महिलाओं की पार्टी अलग चल रही थी। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से सॉरी बोलते हुए कहा कि आपको साथ चलना होगा। इस बात पर खेद भी जताया कि वे साथ में महिला पुलिस को नहीं लाए।

लखनऊ तक घनघनाए फोन
होटल में रेव पार्टी और कैसिनो के भंडाफोड़ की खबर शहर में आग की तरह फैली। लोग लखनऊ के पुलिस अफसरों को फोन करने लगे। देर रात कई नेताओं के अलावा बड़े घरानों के लोग थाने पहुंचे। कुछ लोग सिफारिश में जुटे रहे तो कुछ यह कहते रहे कि आज सच्चाई सामने आई है। इस दौरान पुलिस भी फूंक-फूंककर कदम रखती नजर आई।

कैमरे से छिपाते रहे चेहरा
पुलिस ने सभी 18 लोगों को थाने के कार्यालय में बैठाया। सब लोग एक-दूसरे को देख भी नहीं रहे थे। फोटो खींचने पर अपना चेरहा भी छिपा रहे थे। वे यही बोल रहे थे कि बेवजह समाज में बदनामी होगी।

इन लोगों को पुलिस ने पकड़ा
रिशी दीवान पुत्र विजय दीवान निवासी लालकुर्ती, अवनीश सिंह पुत्र सुधीर कुमार निवासी वेस्ट एंड रोड, अमित भारती पुत्र जगदीश भारती निवासी दीन दयाल कैंट, तरजीत पुत्र जेएस सिंह निवासी थापरनगर सदर बाजार, विजय निवासी वैशाली कॉलोनी नौचंदी, चैन्मय जैन पुत्र राकेश जैन निवासी कमला नगर बागपत रोड, हिमांशु रस्तोगी पुत्र अशोक रस्तोगी निवासी असौड़ा हाउस लालकुर्ती, सुनीत गुप्ता पुत्र एसके गुप्ता निवासी सदर बाजार, वरुण शर्मा पुत्र जनार्दन शर्मा निवासी मोती प्रयाग, विकास भारद्वाज पुत्र विशाल भारद्वाज निवासी बेगमबाग, मनन पुत्र अश्वनी निवासी बसंत कुंज, रियूदमन सिंह सिंह पुत्र जेपी सिंह, गौरव पुत्र गोयल निवासी चाणक्यपुरी, दिनेश पुत्र दीपक निवासी न्यू शिवलोक पुरी, तनिष्क जुनेजा पुत्र अविनाश जुनेजा निवासी डिफेंस कॉलोनी गंगानगर को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ 13बी एक्ट (सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलना) के तहत कार्रवाई की है।


एसएसपी के निर्देश पर बिग बाइट में छापा मारा गया था, जहां पर बड़े घरानों के लोगों की रेव पार्टी चल रही थी। होटल से हुक्का, बीयर व शराब की बोतलें, ताश की गड्डियां और कैसिनो बोर्ड बरामद हुआ है। 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। -धर्मेंद्र चौहान, सीओ ब्रह्मपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed