फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Property dealer killed and thrown from the seventh floor

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर सातवीं मंजिल से फेंका

Tue, 19 Mar 2019 03:39 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Tue, 19 Mar 2019 03:39 AM IST
विज्ञापन
Property dealer killed and thrown from the seventh floor
हत्या - फोटो : अमर उजाला
 बिजली बंबा बाईपास स्थित पाश कॉलोनी ग्रीन विलेज में सोमवार तड़के एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर उसके शव को प्रेमिका व उसकी मां ने सातवीं मंजिल से फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंध के चलते प्रॉपर्टी डीलर की हत्या हुई है। पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। देर रात तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही।
विज्ञापन

परतापुर थानाक्षेत्र की इंदिरापुरम कॉलोनी में नीरज कुमार (45) पुत्र ओंकार सिंह पत्नी बबली व दो बच्चों आशीष व कार्तिक के साथ रहते थे। इंदिरापुरम में ही नीरज का प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस है। पुलिस के मुताबिक नीरज के ग्रीन विलेज कॉलोनी फ्लैट नंबर 801 में रहने वाली महिला से अवैध संबंध थे। रविवार शाम को नीरज प्रेमिका के पास ग्रीन विलेज गए थे। उसका प्रेमिका से विवाद हो गया। दोनों में मारपीट हुई। इसी दौरान नीरज की हत्या कर शव को सातवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। सोमवार सुबह सात बजे कॉलोनी के लोगों ने शव को देखा। सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी व इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। जानकारी पर नीरज की पत्नी, बच्चे समेत सैकड़ों लोग मौके पर आए। पीड़ित परिवार ने हंगामा किया तो पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

दो घंटे बाद महिला कांस्टेबल पहुंची
प्रेमिका और उसकी मां समेत परिवार को गिरफ्तार करने के लिए नीरज के परिजनों ने हंगामा किया। गिरफ्तारी न होने पर काफी देर हंगामा चला। करीब दो घंटे बाद महिला कांस्टेबल बुलाई गईं। तब जाकर पुलिस ने मां बेटी को गिरफ्तार कर दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

अवैध संबंध के चलते प्रॉपर्टी डीलर की हत्या हुई है। पुलिस ने नीरज की पत्नी बबली की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है। उसके आधार पर एक महिला और उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दोनों ने कई बातें बताई हैं। जिसकी जांच चल रही है।

नितिन तिवारी, एसएसपी मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed