फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police open challenge between CM Alert

सीएम के अलर्ट के बीच पुलिस को खुली चुनौती  

Mon, 08 May 2017 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 08 May 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
Police open challenge between CM Alert
पुलिस को डकैती की जानकारी देता पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
नौ मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस अलर्ट पर है। लेकिन रविवार को बदमाशों ने गंगानगर आई ब्लॉक में दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में डकैती डालकर यह अलर्ट हवा में उड़ा दिया है। साथ ही पुलिस को भी खुली चुनौती दे दी है। 
विज्ञापन


पुलिस की पोल खुली
आई ब्लॉक चौराहे पर 24 घंटे यूपी 100 गाड़ी तैनात रहती है। एक सीओ और दो इंस्पेक्टर के आवास भी हैं। एसएसपी ने भी मुख्यमंत्री के दौरे का हवाला देकर सभी थानेदारों और सीओ को अलर्ट रहने के निर्देश देकर कहा था कि कोई आपराधिक वारदात न हो जाए। लेकिन बदमाशों ने महज सात मिनट में डकैती की वारदात कर पुलिस की सतर्कता की पोल खोल दी। 
विज्ञापन


क्या कहता है हुलिया
पड़ोसी दुकानदार ने जो वीडियो बनाई है, उसमें बदमाशों का हुलिया साफ दिखाई दे रहा है। अंदेशा है कि हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंटों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस लोकल बदमाशों की कुंडली खंगालने में लगी है। पुलिस का दावा है कि कॉलेज के छात्रों ने यह वारदात की है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही गैंग ने की वारदात 
शास्त्रीनगर में चार दिन पहले पीवीएस मॉल के पीछे ज्वैलरी शॉप लुटी थी। पुलिस ने यह वीडियो शास्त्रीनगर के सराफ को दिखाया, तो उन्होंने बदमाशों को नहीं पहचाना। शास्त्रीनगर में वारदात करने वाले बदमाशों के चेहरे खुले थे। लेकिन इस वारदात में बदमाशों ने चेहरे रुमाल से छुपा रखे थे। अंदेशा है कि दोनों वारदात एक ही गैंग ने की। 


थाने में सफाई करती रही पुलिस 
जिस समय बदमाशों ने वारदात की, गंगानगर थाने में पुलिस सफाई करने में जुटी थी। एक भी फैंटम गश्त पर नहीं थी। सूचना पर थाना पुलिस 15 मिनट में मौके पर पहुंची। एसओ गंगानगर ओमबीर गुप्ता ने बताया कि तीन संदिग्ध युवकों को उठाया है। पुलिस जल्द ही इसका खुलासा करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed