फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police in action in three minutes robbers catches in 7 minutes

तीन मिनट में एक्शन में आई पुलिस, सात मिनट में दबोचे लुटेरे

Wed, 06 Feb 2019 01:55 AM IST
vipul saini न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: vipul saini Updated Wed, 06 Feb 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
police in action in three minutes robbers catches in 7 minutes
meerut - फोटो : meerut
लूट की सूचना फ्लैश होने पर तीन मिनट में यूपी 100 पुलिस की पांच गाड़ियों और चार मिनट में सीओ कोतवाली समेत तीन थानों की पुलिस की घेराबंदी ने लुटेरों के होश उड़ा दिए। सात मिनट में ही तीन आरोपी दबोच लिए, जबकि दो लुटेरे फरार होने में कामयाब रहे। इस त्वरित कार्रवाई की डीजीपी कार्यालय ने भी सराहना की। लोगों में भी यह चर्चा रही कि पुलिस का ऐसा एक्शन हर वारदात में हो तो अपराधियों की कमर टूटने में देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन

ये हुई घटना
जाहिदपुर खरखौदा निवासी विकास पुत्र सुंदरलाल नगर निगम में संविदा पर चालक हैं। मंगलवार दोपहर 3:30 बजे बिजली बंबा बाईपास से करीब 500 मीटर पहले फतेहउल्लापुर में जामिया रेजीडेंसी के सामने बाइक सवार दो व स्कूटी सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। एक युवक ने विकास के सिर पर पिस्टल तो दूसरे ने तमंचे से प्रहार किया। विकास से 20 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर ये बदमाश बिजली बंबा बाईपास की तरफ फरार होने लगे।
विज्ञापन

गजब का रिस्पांस टाइम
विकास के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां जुट गए। 3:32 बजे यूपी 100 कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। जिस पर यूपी 100 की पांच गाड़ियों ने करीब तीन मिनट में तो सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के साथ ही इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट रघुराज सिंह, इंस्पेक्टर परतापुर नीरज मलिक और इंस्पेक्टर खरखौदा रजनेश तिवारी ने फोर्स के साथ करीब चार मिनट में बाईपास की घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटी छोड़कर लगा दी दौड़
चारों तरफ से पुलिस का सायरन सुन घेराबंदी होते देख तीनों आरोपियों ने स्कूटी वापस फतेहउल्लापुर की तरफ दौड़ा दी। इस दौरान पीड़ित विकास को सीओ अपनी गाड़ी से ले जा रहे थे। उसने स्कूटी सवार युवकों को देखकर पहचान लिया। सीओ ने उनके पीछे गाड़ी दौड़ाई तो तीनों युवक स्कूटी छोड़कर पैदल भाग निकले। एक युवक ने फायर भी कर दिया। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया।
रकम तो लुटेरे ले गए
एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार पकड़े गए तीनों आरोपियों सुहेल, शाहरुख व फुरकान निवासी फतेहउल्लापुर लिसाड़ीगेट को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इनसे एक तमंचा मिला है। इनके दो साथी बाइक से भाग निकले, जिनकी पहचान करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही लुटेरे पकड़कर लूटी गई रकम और मोबाइल बरामद कर लिया जाएगा।
पुलिस को देखकर दो युवक भागे
जिस स्थान पर लूट हुई वहां एक मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। लिंटर डाल रहे जुनैद और उसका साथी भाग निकले। पुलिस ने जुनैद को पकड़ लिया। बाद में पीड़ित ने बताया कि यह युवक नहीं था। जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ के बाद जुनैद को छोड़ दिया।

साहब हमें बचा दो
पकड़े गये फुरकान, सुहेल और शाहरुख ने दावा किया कि वह पीवीएस में मूवी देखने जा रहे थे। उनके दो दोस्त उन्हें कहीं जाने की बात कहकर ले गए थे। लूट तो बाइक सवार युवकों ने की थी। सीओ के सामने तीनों युवक बिलख पड़े। कहा कि हमें बचा लो। नहीं तो जेल चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed