फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police has one accused arrested after busted a gang in Saharanpur City

गैंग का पर्दाफाश, दिल्ली से चुराते थे लग्जरी कार, पूछताछ में किया खुलासा, ऐसे बेचते थे अच्छे दाम में

Mon, 23 Dec 2019 06:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 23 Dec 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
Police has one accused arrested after busted a gang in Saharanpur City
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से लग्जरी कारों की चोरी कर फर्जी आरसी बनाकर उनको बेचने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। सहारनपुर में थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि उसके साथियों की तलाश की जा रही है। आरोपी की निशानदेही पर चार कारें बरामद हुई हैं, जो दिल्ली से चोरी की गई थी। 

विज्ञापन


एसपी सिटी विनीत भटनागर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि थाना कुतुबशेर पुलिस ने सोमवार को माल गोदाम रोड से वाहन चोर को गिरफ्तार किया, जिसने अपना नाम मो. शोएब पुत्र मसूद निवासी आली की चुंगी कोतवाली मंडी बताया। आरोपी की निशानदेही पर मंडी रोड पर एक पार्किंग स्थल से तीन क्रेटा और एक स्वीफ्ट कार बरामद की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ऑन डिमांड लग्जरी गाड़ियां चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने दिल्ली निवासी नगमा, सहारनपुर निवासी ताहिर और शाहिद के साथ मिलकर इन कारों को दिल्ली से चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया, जबकि उसके साथियों की तलाश की जा रही है। 

इंजन नंबर मिटाकर बनाते थे फर्जी आरसी 
एसपी सिटी ने बताया कि मो. शोएब ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली से कारें चोरी करते थे। इसके बाद कारों के इंजन नंबर को खराद के माध्यम से मिटा देते थे और फर्जी नंबर डालकर फर्जी कागजात तैयार कर कारों को बेचते थे। वह काफी समय से अपने गिरोह के अन्य साथियों के साथ मिलकर कारों की चोरी कर रहा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed