{"_id":"5e287b918ebc3e4b4c43949e","slug":"police-has-arrested-two-accused-in-rape-case-at-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता ने सीएम आवास के सामने की थी आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता ने सीएम आवास के सामने की थी आत्मदाह की कोशिश
Wed, 22 Jan 2020 10:13 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता द्वारा आत्मदाह के प्रयास के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं पुलिस की एक टीम पीड़िता को लेने के लिए लखनऊ भेज दी गई है।
विज्ञापन
नगर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने पति और उसके दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने 19 नवंबर को नामजद आरोपी पति को जेल भेज दिया था लेकिन उसके साथी गिरफ्तार नहीं किए गए थे। मंगलवार को पीड़िता ने लखनऊ में सीएम आवास के सामने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की थी। किसी तरह पुलिस ने उसे ऐसा करने से रोका था। लखनऊ पुलिस ने सहारनपुर एसएसपी और देवबंद पुलिस से इस मामले के संबंध में बात की थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: महिला कांस्टेबल ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता को अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन
इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि बुधवार को नामजद आरोपी पठानपुरा निवासी डॉ. तसलीम और सादिक को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरा आरोपी खेड़ा अफगान निवासी सादिक फरार है, जिसकी तलाश में टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। वहीं, लखनऊ पुलिस की सूचना पर पीड़िता को लेने के लिए पुलिस की टीम लखनऊ रवाना हो गई है।
यह भी पढ़ें: मासूम बच्ची को 86 दिन में मिला इंसाफ, अदालत ने दुष्कर्मी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
एक दिन पहले ही जेल में की थी पति से मुलाकात
लखनऊ में आत्मदाह का प्रयास करने वाली विवाहिता ने एक दिन पहले जेल में बंद पति से मुलाकात की थी। मिलने के पीछे क्या उद्देश्य था, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। वहीं पति ने पुलिस को अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए कुछ वीडियो फुटेज दी थी। इन वीडियो की भी पुलिस जांच कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/