{"_id":"5e161cfb8ebc3e87984d45f3","slug":"the-female-constable-has-blamed-her-father-in-law-of-sexual-assault-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महिला कांस्टेबल ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता को अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: महिला कांस्टेबल ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता को अस्पताल में कराया भर्ती
Wed, 08 Jan 2020 11:53 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पुलिस की एक महिला कांस्टेबल ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने पीड़िता को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित महिला का पति भी यूपी पुलिस में कांस्टेबल है।
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह संभल जिले में तैनात है। उसका पति भी यूपी पुलिस में कांस्टेबल है और वर्तमान में बुलंदशहर जिले में तैनात है। दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। हाल ही में वह अपनी ससुराल बागपत में बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आई हुई थी। विवाद होने पर उसके सास-ससुर बड़ौत में किराए का मकान लेकर रह रहे हैं। मंगलवार रात वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि ससुर घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। इसके बाद वह धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ छेड़छाड़ मामला: पीड़िता ने कहा- ऐसे दरिंदों को नहीं जीने का हक, इन्हें मुठभेड़ में मार दो
विज्ञापन
पीड़ित महिला रात में ही कोतवाली पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाल आरके सिंह का कहना था कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। दोनों एक-दूसरे पर चरित्रहीनता का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल आरोपी ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/