{"_id":"5e3fe4208ebc3ee5d105ad40","slug":"police-has-arrested-one-accused-in-25-lakhs-fraud-case-at-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 25 लाख की ठगी करने वाला धर दबोचा, मुख्य आरोपी कनिका पहले ही हो चुकी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: 25 लाख की ठगी करने वाला धर दबोचा, मुख्य आरोपी कनिका पहले ही हो चुकी गिरफ्तार
Sun, 09 Feb 2020 04:25 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 09 Feb 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में ठगी के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी हिमांशु को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शास्त्रीनगर अरुण ग्रोवर के साथ लोन दिलाने के बदले में 25 लाख रुपए की ठगी हुई थी। जिसमें मुख्य आरोपी कनिका स्वामी जो अपने आप को सीए बताकर ठगी करती थी। उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
इस मामले में थाना मेडिकल पर आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसकी विवेचना थाना सिविल लाइन में चल रही है। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मुकदमे के दूसरे आरोपी हिमांशु को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
बताया गया कि 25 लाख की ठगी का हिमांशु दूसरा आरोपी है। अभी मुकदमे में तीसरा आरोपी उमेश फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/