फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police checking

डीजीपी के आदेश पर सड़क पर उतरा अमला

Thu, 17 Mar 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 17 Mar 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Police checking
शहर में चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बढ़ते अपराध को लेकर बुधवार को डीजीपी के आदेश पर जिले में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। दोपहर बारह बजे से 24 घंटे चेकिंग करने के आदेश दिए गए। चेकिंग व्यवस्था को परखने के लिए एसएसपी भी कई स्थानों पर पहुंचे।

बुधवार को डीजीपी ने पुलिस कप्तान को जिले भर में 24 घंटे चेकिंग करने के लिए आदेश दिए। इस पर एसएसपी दिनेश चंद दूबे ने एसपी सिटी ओपी सिंह, एसपी देहात प्रवीन रंजन, सभी सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


संदिग्ध बाइक सवार, कार, और अन्य वाहनों के अलावा बस अड्डे, मुख्य बाजारों और हाईवे स्थित कई चेकिंग प्वाइंट पर अभियान चलाया गया। एसपी सिटी ने कचहरी में चेकिंग की कमान संभाली। इसके अलावा शास्त्री नगर, बेगमपुल, दिल्ली रोड पर भी चेकिंग की। शाम को एसएसपी हापुड़ रोड, तेजगढ़ी चौराहा, एल ब्लॉक, मेडिकल और गढ़ रोड पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों और सीओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लूट हुई तो इसके लिए थानेदार जिम्मेदार होंगे। खाली पड़ी पुलिस चौकियों के बारे में भी एसएसपी ने सीओ से जानकारी मांगी।


उधर, चेकिंग के दौरान ही बुधवार की दोपहर लगभग सवा बजे हापुड़ क्षेत्र में लूट हो गई। डीआईजी लक्ष्मी सिंह का कहना है कि एसपी हापुड़ से जवाब मांगा गया है कि चेकिंग के दौरान लूट कैसे हो गई। डीआईजी ने कहा कि यदि चेकिंग में पुलिस की लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed