{"_id":"5dceaa1c8ebc3e548c3cfabb","slug":"panchayat-member-s-father-murdered-in-bijnor-district-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: बैठक में वार्ड सभासद के पिता की गला घोंटकर हत्या, वारदात से फैली सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिजनौर: बैठक में वार्ड सभासद के पिता की गला घोंटकर हत्या, वारदात से फैली सनसनी
Fri, 15 Nov 2019 07:53 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 15 Nov 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद जमा हुई भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जिले के नगर पंचायत बुढ़ापुर कार्यालय में औपचारिक बैठक में अध्यक्ष और सभासदों की मौजूदगी में महिला सभासद के पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या का आरोपी एक सभासद के देवर पर लगा है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद आबिद अंसारी ने विकास कार्यों पर चर्चा के लिए कार्यालय में सभासदों की एक औपचारिक बैठक बुलाई। बैठक में कई सभासद व उनके परिजन भी शामिल हुए। अध्यक्ष के कक्ष में सभी जलपान कर रहे थे। इसी बीच महिला सभासद शाहिन के देवर नौशाद बाबा और महिला सभासद अफरोज जहां के पिता इरफान अंसारी उर्फ पधान में किसी बात पर विवाद हो गया। नौशाद बाबा ने इरफान का गला दबा दिया, जिससे इरफान का शरीर बेजान हो गया। नगीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर चिकित्सक ने इरफान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इरफान की पत्नी रुखसाना ने आरोप लगाया कि नौशाद बाबा उसके पति से रंजिश रखता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी नौशाद को हिरासत में ले लिया। एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि इरफान की मौत गला घुटने से हुई या हार्ट अटैक से, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/