{"_id":"58b14cce4f1c1ba03fb24d0a","slug":"over-temple-dispute-poles-go-sticks-stoned","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर को लेकर विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर को लेकर विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, पथराव
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sat, 25 Feb 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
मंदिर को लेकर दो पक्ष भिड़े
सूरजकुंड पार्क में स्थित एक मंदिर को लेकर शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की पूरी छानबीन की। हालांकि काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने मामले को शांत कराया और दोनों पक्षों के लोगों को वहां से भेज दिया। बता दें कि सूरजकुंड पार्क में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है।
विज्ञापन
मंदिर विवाद को लेकर आमने-सामने आए दो पक्षों में आज भिड़ंत हो गई। वहीं एक पक्ष का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है जिसके बाद उन्होंने सिविल लाइन थाने में जमकर हंगामा किया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। खबर लिखें जाने तक इस मामले में इतना ही अपडेट है।
विज्ञापन