फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One more accused arrested in sexual assault minor girls case in Meerut

बच्चियों से यौन शोषण का मामला: पुलिस के हत्थे चढ़ा एक और आरोपी, भेजा जेल

Sat, 04 May 2019 07:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 May 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
One more accused arrested in sexual assault minor girls case in Meerut
आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में बच्चियों के साथ यौन शोषण के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह वही आरोपी है जिसने हैवान विमल चंद के घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि मेरठ पुलिस ने शनिवार को तुषार राणा को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा इसी मामले में पुलिस ने तीन पीड़ित बच्चियों के 164 में बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन


ये था पूरा मामला
मेरठ के मेडिकल थानाक्षेत्र की पॉश कॉलोनी में एक बीमा कंपनी के पूर्व अधिकारी की बच्चियों के साथ रूह कंपा देने वाली घिनौनी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। दरिंदा परवरिश के नाम पर पूरा खर्चा देने का लालच देकर मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी करता था। यह शख्स कई महीने से अपने ही घर में बच्चियों के साथ बेहद घृणित तरीके से यौन शोषण कर रहा था। हद तो तब हो गई, जब पुलिस वाले भी घृणित कृत्य करने वाले इस व्यक्ति को संरक्षण देने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पॉश कॉलोनी में बीमा कंपनी के एक पूर्व अधिकारी का आलीशान मकान है। इस शख्स के ही घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ने इसकी हैवानियत की पोल खोल दी। लगभग 65 वर्षीय यह पूर्व अधिकारी खुद को सामाजिक व्यक्ति बताकर लोगों से हमदर्दी जताकर उनकी मासूम, भोली-भाली बेटियों को बहला-फुसलाकर अपना शिकार बनाता था।

बता दें कि गुरुवार सुबह पुलिस ने आरोपी शख्स विमल चंद को सेक्टर छह, जागृति विहार उसके आवास से गिरफ्तार किया था। पुलिस आरोपी से मामले में पूरी सच्चाई उगलवाने में लगी है। पुलिस ने बच्चियों के परिजनों से भी मामले में पूछताछ की है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed