फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   one gokash injured in police Encounter in Meerut Bhawanpur

मेरठ पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, साथी फरार, तमंचा व कारतूस बरामद

Sat, 30 May 2020 05:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 30 May 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
one gokash injured in police Encounter in Meerut Bhawanpur
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
मेरठ पुलिस अब कोरोना के साथ साथ अपराधियों से निपटने पर भी फोकस कर रही है। इसी क्रम में शनिवार दोपहर पुलिस की भावनपुर थानाक्षेत्र में गोकशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक गोकश पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गया। वहीं उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, दो कारतूस, खोखा व छुरी बरामद की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भावपुर थानाक्षेत्र में पुलिस को मुखबिर की सूचना के आधार पर गोकशों के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। जिस पर टीम ने क्षेत्र को चारों ओर से घेरकर गोकशों की तलाश शुरू की। जई रजवाहे स्थित एतमादपुर पुलिस के नजदरी गोकशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की।
विज्ञापन


इसी बीच जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से एक गोकश घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका साथी मौका पाकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घायल बदमाश फुरकान पुत्र महमूद निवासी नगला शाहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से एक तंमचा, कारतूस, खोखा व दो छुरी बरामद की हैं। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed