{"_id":"5e4c44218ebc3ef27e0af0e0","slug":"one-accused-has-arrested-in-encounter-by-police-at-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर धरा गया कपड़ों की तरह नाम बदलने वाला शातिर बदमाश, इतने थानों में दर्ज हैं मकदमे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आखिर धरा गया कपड़ों की तरह नाम बदलने वाला शातिर बदमाश, इतने थानों में दर्ज हैं मकदमे
Wed, 19 Feb 2020 01:43 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:43 AM IST
सार
मुठभेड़ में दबोचा गया बदमाश बेहद शातिर है। वह कई जनपदों में आपराधिक मामलों में गिरफ्तार हुआ, लेकिन हर थाने में अपना नाम बदलता रहा। पिता का नाम और पता भी गलत ही बताता रहा। और अब...
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया बदमाश विजय उर्फ वीरा बेहद शातिर है। वह कई जनपदों में आपराधिक मामलों में गिरफ्तार हुआ, लेकिन हर थाने में अपना नाम बदलता रहा। पिता का नाम और पता भी गलत ही बताता रहा। इस कारण कोर्ट से जारी होने वाले वारंट भी तामील नहीं हो पाते थे।
विज्ञापन
सोमवार रात खतौली कोतवाली पुलिस ने गांव याहियापुर मार्ग पर मुठभेड़ में विजय उर्फ वीरा निवासी गांव जटमुंझेड़ा थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी। मंगलवार को कोर्ट में पेश करके पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति से आठ करोड़ लूटने वाले बदमाश का खौफनाक अंत, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
कोतवाल संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि बदमाश वीरा उर्फ विजय बेहद शातिर है। उसके खिलाफ गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर और हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, लूट, डकैती, चोरी आदि के 18 आपराधिक मामले हैं। खास बात यह है कि आरोपी विजय ने हर बार गिरफ्तारी के समय अपना नाम अलग ही बताया। कहीं पर वह अपना नाम वीरा पुत्र मकबूल बताता था, तो कहीं विजय पुत्र लड्डन और रवि पुत्र विनोद। घर का पता भी कभी मुजफ्फरनगर शहर के किसी मोहल्ले का बताता था, तो कभी गाजियाबाद का।
कोतवाल ने बताया कि विजय उर्फ वीरा के खिलाफ कोर्ट से वारंट भी जारी हुए, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं होता था। क्योंकि उसके खिलाफ जारी वारंट सही पता न होने की वजह से तामील ही नहीं हो पाते थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/