फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On the murder of the student, family did the road jam, sloganeering against administration

छात्र की हत्या पर बवाल, परिजनों ने किया रोड जाम, हंगामा

Thu, 16 Mar 2017 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 16 Mar 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
On the murder of the student, family did the road jam, sloganeering against administration
परिजनों ने किया रोड जाम

पिलाना के रोशनगढ़ गांव में किशोर की हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने बृहस्पतिवार को रोड जाम किया। इस दौरान पीड़ित परिवार ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पहले बुधवार को दसवीं के छात्र मोहित का शव पेड़ पर लटका मिला था। जिसको लेकर परिजन हंगामा कर रहे हैं।

विज्ञापन


परिजनों ने मोहित की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने कल ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रोशनगढ़ निवासी कंवर पाल का बेटा मोहित (15) गांव के ही स्कूल में कक्षा दसवीं में पढ़ता था। बुधवार को शाम करीब चार बजे रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। इंतजार करने के बाद घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। उस का गांव के खेत में एक पेड़ पर शर्ट से शव लटका हुआ मिला था। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई थी। 
विज्ञापन

 

परिवार में मचा कोहराम

On the murder of the student, family did the road jam, sloganeering against administration
परिजनों में कोहराम

बुधवार को जैसी ही सूचना मिली तो पुलिस मौके पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक के परिजनों का कहना है कि मोहित की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया। बालैनी थानाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया था कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आगे की कार्रवाई पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि मौत कैसी हुई? इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिवार में मचा कोहराम 
मृतक के चार भाई है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसकी माता का बार-बार बेहोश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed