फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Network of wildlife traffickers is spreading in Saharanpur district of Uttar Pradesh

यूपी के इस शहर में फैला वन्य जीवों के तस्करों का जाल, तेंदुए की खाल सहित अब तक नौ गिरफ्तार

Fri, 24 Jan 2020 12:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Jan 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Network of wildlife traffickers is spreading in Saharanpur district of Uttar Pradesh
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में वन्य जीवों की तस्करी करने वाले गैंग ने अपनी जड़े मजबूत कर ली है। इसका खुलासा पुलिस की कार्रवाई में हो रहा है। दुर्लभ प्रजाति का सांप करोड़ों का बताकर लाखों की ठगी करने वाले कई तस्कर दबोचे जा चुके हैं। इसके अलावा देवबंद पुलिस ने तेंदुए की खाल के साथ भी चार तस्करों को गिरफ्तार किया था। इनके आरोपियों के तार उत्तराखंड, बिजनौर के तस्करों से भी जुड़े हैं।  

विज्ञापन


सितंबर माह से लेकर अब तक दुर्लभ प्रजापति के सांपों के साथ 10 तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बुधवार को थाना सरसावा पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर दुलर्भ प्रजाति का सांप बरामद किया था, जबकि तस्कर छत के रास्ते फरार हो गए थे। बृहस्पतिवार थाना चिलकाना पुलिस ने वन जीव तस्कर कारहसन को गिरफ्तार किया। इस आरोपी ने दुर्लभ प्रजाति का सांप दिखाकर पंजाब के एक व्यक्ति से 72 लाख रुपये की ठगी की थी। इससे पूर्व इसी गैंग के चार तस्करों को पुलिस जेल भेज चुकी है, जबकि दो अभी फरार चल रहे हैं। इसी तरह समसपुर से ही जाबिर और इस्तखार को दुर्लभ प्रजाति के सांप के साथ दबोचा गया था। 15 दिन पहले किशनपुरा की पटरी नगर कोतवाली पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के सांप के साथ एक आरोपी को पकड़कर जेल भेजा था। दस दिन पूर्व देवबंद पुलिस ने तेंदुए की खाल के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


इसी तरह लगातार पुलिस की कार्रवाई में सहारनपुर में वन्य जीव तस्करों के सक्रिय होने का खुलासा होता रहा है। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी तो पकड़े जा रहे हैं, लेकिन सूत्र बताते हैं कि अभी बड़ी संख्या में तस्कर पुलिस के शिकंज से दूर है, जिनकी पहचान पुलिस कर चुकी और गिरफ्तारी के प्रयास के लिए टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: पुलिस के हत्थे चढ़ा अब पांचवां तस्कर, दुर्लभ सांप दिखाकर बैंक अधिकारी से ठगे थे 72 लाख

उत्तराखंड और बिजनौर के तस्करों से भी जुड़े रहे तार
सहारनपुर क्षेत्र में शिवालिक पहाड़ियां हैं और बड़ा क्षेत्र में जंगल फैला है। पहाड़ियों से सटे थाना मिर्जापुर, बेहट और फतेहपुर क्षेत्र में समय- समय पर तेंदुए के देखे जाने की खबरें सामनें आती रहती हैं। ऐसे में इन इलाकों में वन्य जीव तस्कर भी सक्रिय है। पिछले दिनों देवबंद में तेंदुए की खाल के साथ पकड़े गए तस्करों ने बताया था कि वह खाल उत्तराखंड से लेकर आए थे। वहीं, दुर्लभ प्रजातियों के सांपों के साथ पकड़े गए तस्करों से खुलासा हो चुका है कि सहारनपुर के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में सांपों की तलाश करने के अलावा उत्तराखंड व बिजनौर में सक्रिय तस्करों के संपर्क में भी रहे हैं। यहीं से सांपों को पकड़कर बेचा जाता है। 

वन्य जीव तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमें लगातार काम कर रही है, जिसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है। जनपद में कोई भी तस्कर पुलिस के शिकंजे से बच नहीं पाएगा। - दिनेश कुमार, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed