फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police is arrested last accused in 72 lakhs fraud case at Saharanpur city

यूपी: पुलिस के हत्थे चढ़ा अब पांचवां तस्कर, दुर्लभ सांप दिखाकर बैंक अधिकारी से ठगे थे 72 लाख

Fri, 24 Jan 2020 09:28 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Jan 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
Police is arrested last accused in 72 lakhs fraud case at Saharanpur city
पांचवां तस्कर भी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में दुर्लभ सांप दिखाकर 72 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने पांचवें तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास नौ लाख की नगदी बरामद हुई है। इससे पूर्व पुलिस चार तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जिनके पास से 11 लाख रुपये की नगदी बरामद हुई थी।

विज्ञापन

 
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी कारहसन पुत्र मुस्तकीम को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से नौ लाख की नगदी बरामद हुई है। आरोपी दुर्लभ सांप की तस्करी करता है। इसके साथी आस मोहम्मद निवासी गांव दौलतपुर थाना चिलकाना, जसवंत निवासी गांव कुंडी, सरफराज, इरशाद निवासी गांव समसपुर थाना सरसावा को पुलिस ने कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था, जिनके पास से 11 लाख की नगदी बरामद हुई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर से जुड़े हैं 83 लाख की ठगी के तार, बिलाल निकला मास्टरमाइंड, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आरोपियों के खिलाफ पंजाब के मोहाली जनपद के जीरकपुर निवासी श्रवण कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उन्होंने बताया कि था कि आरोपियों ने दुर्लभ सांप दिखाया था और बताया था कि इसकी कीमत करोड़ों में है। आरोपियों ने लालच देकर 72 लाख रुपये ठगे थे। श्रवण कुमार एक बैंक में अधिकारी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed