फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nehru nagar me chori

नेहरूनगर में कपड़ा व्यापारी के घर 15 लाख की चोरी

Sun, 29 May 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 May 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
nehru nagar me chori
नेहरू नगर में चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
 नेहरूनगर में बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर नकदी समेत 15 लाख रुपये की ज्वैलरी चोरी कर ली। व्यापारी की पुत्रवधू ने कमरे में बदमाशों को देखकर शोर मचाया, तो वे छत के रास्ते से फरार हो गए।
विज्ञापन

नौचंदी थाना क्षेत्र के नेहरूनगर गली नंबर दो निवासी अशोक कुमार गोयल की कोतवाली के खंदक बाजार में अंकुर फेवरिक्स के नाम से खद्दर की दुकान है। अशोक के दो बेटे अमित और अंकुर नागपुर गये हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात अशोक अपने मकान में नीचे के कमरे में सोये हुए थे। दूसरे कमरे में बेटा मुकुल और उसकी पत्नी रेशू थे। ऊपर के कमरे में अमित की पत्नी नेहा अपनी चार साल की बच्ची के साथ सोयी हुई थी। मेन गेट में अंदर से ताला लगा हुआ था, जबकि दूसरी मंजिल पर लगा लोहे का चैनल भी बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधी रात को बराबर के मकान से चढ़कर बदमाश दूसरी मंजिल पर पहुंचे और चैनल में हाथ डालकर अंदर से खोल लिया। इसके बाद बदमाशों ने नीचे और ऊपर के तीनों कमरों में घुसकर सेफ और अलमारी का लॉक खोलकर 50 हजार रुपये, चार जोड़ी सोने के कंगन, दो जोड़ी कड़े, दो चेन, सोने के दो सेट, तीन अंगूठी, तीन जोड़ी डायमंड के कुंडल और अन्य ज्वैलरी (करीब 400 ग्राम सोने की ज्वैलरी), कीमती सामान साफ कर दिया।
आधी रात के बाद करीब तीन बजे बदमाश एक सेफ खंगाल रहे थे। तभी नेहा की आंख खुल गई। कमरे में बदमाशों को देखकर नेहा की चीख निकल गई।
अपनी चार साल की बच्ची को लेकर नेहा कमरे से नीचे की तरफ शोर मचाते हुए दौड़ी, तो बदमाश छत के रास्ते दूसरे मकान की छत पर होते हुए फरार हो गए। अशोक ने रात में कंट्रोल रूम को सूचना दी, तो नौचंदी थाने की फैंटम पहुंची और पूछताछ कर लौट गई। व्यापारी ने करीब 15 लाख रुपये की चोरी बताते हुए तहरीर दी है। पुलिस मकान में काम करने वाली नौकरानी पर शक जताते हुए जांच कर रही है।

चोर थे या जौहरी
जिस तरह चोरी की गई, उससे लगता है कि बदमाश घर से पूरी तरह परिचित थे। नेहा ने बताया कि वह तीनों कमरों की सेफ और अलमारी का लॉक लगाने के बाद चाबी को ड्रेसिंग टेबिल में रखती थी। बदमाशों ने ड्रेसिंग टेबिल से चाबी निकालकर सेफ और अलमारी के लॉक खोलकर ज्वैलरी चोरी की। जबकि बदमाशों ने आर्टिफिशियल ज्वैलरी को हाथ तक नहीं लगाया।


नशीला पदार्थ तो नहीं सुंघाया
पूरा परिवार सोता रहा और बदमाश एक-एक करके ऊपर-नीचे के कमरे खंगालते रहे। इससे आशंका है कि कहीं परिवार को नशीला पदार्थ तो नहीं सुंघाया गया। पुलिस का कहना है कि नशीला स्प्रे भी चोर यूज करने लगे हैं। हो सकता है कि स्प्रे का ही इस्तेमाल किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed