फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar police has seized property of 22 lakh of smuggler

बड़ी कार्रवाई: असलहा तस्कर की 22 लाख की संपत्ति कुर्क, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 10 मुकदमे

Sat, 28 Sep 2019 09:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 28 Sep 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar police has seized property of 22 lakh of smuggler
आरोपी के मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में अवैध असलहा बनाने और तस्करी के धंधे से जुड़े आरोपी की करीब 22 लाख रुपये कीमत की गांव बढ़ीवाला में स्थित जमीन शनिवार को प्रशासन द्वारा कुर्क कर ली गई है। आरोपी ने तस्करी के धंधे से रकम जुटाकर वर्ष 2016 में जमीन खरीदी थी। मुनादी कराकर कब्जे में लेने के बाद उस पर प्रशासनिक संपत्ति होने का बोर्ड लगा दिया गया है।

विज्ञापन


छपार थाना क्षेत्र के गांव बढ़ीवाला निवासी गोपाल पुत्र रूल्हा सिंह तमंचे बनाने और तस्करी करने के धंधे में लिप्त है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 10 मुकदमे दर्ज हैं। दिसंबर 2018 में मुठभेड़ के दौरान आरोपी गोपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजते हुए उस पर गैंगस्टर लगाया गया था, जिसकी जांच एसओ चरथावल सूबे सिंह यादव को दी गई थी। एसओ ने गैंगस्टर के तहत जांच करते हुए गोपाल की गांव बढ़ीवाला में अवैध धंधे से जुटाई गई रकम से 3.75 बीघा जमीन उसकी पत्नी हुस्नकली के नाम से होने का खुलासा किया। उक्त रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी अभिषेक यादव ने डीएम सेल्वा कुमारी जे को आरोपी गोपाल की उक्त संपत्ति कुर्क करने की संस्तुति की थी, जिसे डीएम ने भी हरी झंडी दे दी थी। 
विज्ञापन


वहीं शनिवार को एसओ चरथावल सूबे सिंह यादव टीम के साथ गांव बढ़ीवाला पहुंचे और गांव में मुनादी कराने के बाद आरोपी की जमीन पर प्रशासनिक संपत्ति होने का बोर्ड लगा दिया। एसएसपी ने भी बाद में पुलिस कार्रवाई का निरीक्षण किया। डीएम द्वारा कुर्क की गई संपत्ति पर तहसीलदार सदर पुष्कर नाथ को प्रशासक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, हत्यारोपी विजय धामा पर 50 हजार का इनाम घोषित, चस्पा कुर्की का नोटिस

प्रधान को दी गई फसल की देखरेख की जिम्मेदारी
गोपाल पुत्र रूल्हा सिंह की जिस 3.75 बीघा जमीन को कुर्क किया गया है। उसके 1.75 बीघा हिस्से में ईख की फसल खड़ी है। जबकि ढाई बीघा जमीन खाली है, जिसमें पेड़ खड़े हैं। अफसरों ने आरोपी की जमीन कुर्क करने के बाद ग्राम प्रधान बढ़ीवाला जुबेर अहमद को 1.75 बीघा जमीन की देखरेख करने की जिम्मेदारी दी है, ताकि कोई उस फसल को खुर्द-बुर्द न कर सके।

कार्रवाई के दौरान ये अफसर रहे मौजूद
आरोपी की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई के दौरान छपार और चरथावल थाना पुलिस मौजूद रही। एसओ सूबे सिंह यादव व इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने सुरक्षा की कमान संभाली। वहीं, सीओ सदर धनंजय सिंह कुशवाहा, तहसीलदार सदर पुष्करनाथ, कानूनगो सतेंद्र, अमीन अहमद भी मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed