फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut murder case: Police has declared reward of fifty thousand on Vijay Dhama

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, हत्यारोपी विजय धामा पर 50 हजार का इनाम घोषित, चस्पा कुर्की का नोटिस

Sat, 27 Jul 2019 06:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 Jul 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
Meerut murder case: Police has declared reward of fifty thousand on Vijay Dhama
हत्यारोपी विजय धामा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में हत्यारोपी विजय धामा का वीडियो वायरल और उसकी गिरफ्तारी न होने से सियासी हलचल शुरू हो गई है। वीडियो में आरोपी बोल रहा है कि सपा नेता अतुल प्रधान ने एनकाउंटर कराने के लिए एक लाख रुपये क्राइम ब्रांच ऑफिस में भिजवाए थे। वीडियो वायरल होने के बाद सपा नेता की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं देररात आईजी आलोक सिंह ने आरोपी पर इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी।

विज्ञापन


जिला पंचायत उपचुनाव में छह जुलाई को परीक्षितगढ़ के बली ग्राम प्रधान कालूराम के बेटे अनित गुर्जर की पोलिंग बूथ पर भाजपा प्रत्याशी विजय धामा ने हत्या कर दी थी। मामले की एफआईआर में विजय धामा समेत उसके भाइयों को नामजद किया गया था। फरार आरोपी विजय धामा का 10 मिनट का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें उसने सपा नेता अतुल प्रधान पर कई आरोप लगाए। 
विज्ञापन


वीडियो में आरोपी ने नोएडा में सुमित गुर्जर एनकाउंटर समेत कई मामलों में बेवजह तूल देने की बात कही है। आरोप लगाया कि अतुल प्रधान ने एक लाख रुपये देकर अपने एक रिश्तेदार को क्राइम ब्रांच में भेजा था। उसके एनकाउंटर की सुपारी दी। इसको लेकर भाजपा और सपा के नेताओं में खलबली मची है। वीडियो सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं। एसएसपी अजय साहनी ने बताया है कि मामले की जांच कराई जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सच सामने आएगा। उसकी गिरफ्तारी के लिए आईजी ने इनाम भी 50 हजार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव रामनगर स्थित हत्यारोपी विजय धामा के घर पहुंची परीक्षितगढ़ पुलिस ने ढोल बजवाकर कुर्की वारंट चस्पा किया। पुलिस जल्द ही उसके घर की कुर्की भी करेगी। पुलिस ने कोर्ट से कुर्की करने के लिए प्रार्थना पत्र दे दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ रहा। 

किसके संरक्षण में हत्यारोपी 
हत्यारोपी विजय धामा को किसका संरक्षण मिला है, यह सवाल लोगों के जेहन में उठने लगा है। पीड़ित परिवार के लोग भाजपा विधायक दिनेश खटीक को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं हो रही। जबकि आरोपी वीडियो वायरल कर मैसेज दे रहा है कि वह कहीं सुरक्षित जगह पर छुपा हुआ है। 

भाजपा महिला पदाधिकारी से गहरी दोस्ती 
परीक्षितगढ़ पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी के एक करीबी साथी को पकड़ा है। देर रात तक आरोपी से पूछताछ की गई। आरोपी ने बताया कि विजय धामा की भाजपा में एक महिला पदाधिकारी से दोस्ती है। चुनाव में वो ही उसकी मदद कर रही थी। सीसीएस यूनिवर्सिटी से दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। वारदात के बाद वह महिला के संरक्षण में हो सकता है। इसके बाद पुलिस ने भाजपा महिला पदाधिकारी के बारे में जानकारी जुटाई। देर रात तक पुलिस आरोपी विजय धामा की तलाश में फिल्डिंग लगाती रही।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed