फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar police detained three youths and recovered gold biscuits by car

यूपी: तस्करी कर आ रहे तीन युवकों को क्राइम ब्रांच ने दबोचा, कार में मिले सोने के बिस्किट

Fri, 02 Aug 2019 01:23 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Aug 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar police detained three youths and recovered gold biscuits by car
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे पर एक कार से लाखों रुपये कीमत का सोना बरामद किया है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस ने यह कार्रवाई खतौली थाना क्षेत्र में की है। इस संबंध में पुलिस को एक सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने खतौली क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान एक कार से काफी संख्या में सोने के बिस्किट मिले हैं। कार में सवार तीन लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि कुछ लोगों को अवैध रूप से सोना लाते हुए पकड़ा गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की जानकारी पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद ही हो पाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में पहले भी  सोने की तस्करी के मामले सामने आए हैं। यहां शहर से सटे कई गांवों में बड़ी संख्या में युवक खाड़ी के देशों में रहते हैं, जो सोने की तस्करी के धंधे में लिप्त हैं। गांव बागोवाली, रथेड़ी व बझेड़ी समेत अन्य गांवों के युवक सोना लाते हुए पकड़े जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले का खुलासा शुक्रवार को किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed