{"_id":"5d1714a58ebc3e3c6609b4dd","slug":"muzaffarnagar-police-arrested-one-notorious-criminal-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़: दबोचा गया कुख्यात बदमाश नफीस, दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुठभेड़: दबोचा गया कुख्यात बदमाश नफीस, दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार
Sat, 29 Jun 2019 01:05 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में पुलिस ने गांव ढांसरी मोड़ पर चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
जानसठ थाना पुलिस शुक्रवार रात पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर कोतवाली के सामने वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक वहां पहुंचे, जिन्होंने पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग कर दी। फायरिंग में किसी तरह बचे पुलिसकर्मियों ने बदमाशों का पीछा करते हुए ढांसरी मोड़ पर बदमाशों की घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।
विज्ञापन
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान नफीस पुत्र हकीमुद्दीन निवासी रोहटा, जिला मेरठ के रूप में हुई है, जिसके ऊपर विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, उसके फरार साथी की तलाश में कांबिंग की जा रही है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/