{"_id":"5c05458fbdec2241950dc7cd","slug":"muzaffarnagar-crime-a-father-shot-son-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: पिता ने बेटे को मारी गोली, ये रही विवाद की बड़ी वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुजफ्फरनगर: पिता ने बेटे को मारी गोली, ये रही विवाद की बड़ी वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 03 Dec 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
गोली मारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के गांव अहरोड़ा में पारिवारिक जमीन की रंजिश को लेकर पिता ने पुत्र को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसको परिजनों ने मेरठ के हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। घटना के बाद आरोपी पिता फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। सोमवार शाम तक इस संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जानसठ के गांव अहरोड़ा निवासी अजयपाल के दो पुत्र और एक पुत्री है। पारिवारिक रंजिश के चलते अजय पाल अपने छोटे बेटे अंशुल के साथ रहता है। जबकि उसकी पत्नी बड़े पुत्र गोविंदा के साथ अलग रहती है। सोमवार सुबह अजय पाल उसकी पत्नी व दोनों पुत्र अंशुल गोविंदा खेत पर गए थे। जमीन की रंजिश को लेकर अजयपाल व उसके बड़े पुत्र गोविंदा में विवाद हो गया। विवाद के चलते मारपीट होने पर उसकी पत्नी भी बीच बचाव करने लगी। इसी दौरान अजयपाल ने तमंचा निकालकर गोविंदा (32) को गोली मार दी। गोली गोविंदा के पेट में लगी और वह खेत में ही गिर पड़ा। गोली मारने के बाद पिता मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से गोविंदा को मेरठ के एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए घर पर दबिश दी, लेकिन वह भी फरार हो गया था। इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा ने बताया कि इस घटना की अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/