{"_id":"5cae092fbdec2213ff32d15e","slug":"murder-of-a-man-in-saharanpur-and-four-people-of-the-village-on-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद में एक शख्स की हत्या, पीड़ित परिजनों ने चार लोगों पर लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवबंद में एक शख्स की हत्या, पीड़ित परिजनों ने चार लोगों पर लगाया आरोप
Wed, 10 Apr 2019 08:52 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 10 Apr 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
सहारनपुर के देवबंद में बच्चों की कहासुनी को लेकर एक व्यक्ति की ईंटों से मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने मोहल्ले में रहने वाले चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार की रात्रि मोहल्ला शाहजीलाल निवासी महबूब के 45 वर्षीय बेटे गय्यूर की हत्या कर दी गई। आरोप है कि गय्यूर के बच्चों की पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के बच्चों से कहासुनी हो गई थी। जिसको लेकर उनके बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने अपने तीन साथियों के साथ पहले तो जमकर मारपीट की और उसके बाद उस पर ईंटों से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान शोर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों को देख हमलावर वहां से फरार हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने गय्यूर को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं बाद में जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की बाबत पूछताछ करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गय्यूर के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/