{"_id":"571d2f0d4f1c1b2e228b585b","slug":"murder-in-sardhana-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम को चाची ने गला घोंटकर मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम को चाची ने गला घोंटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 25 Apr 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
सरधना में हत्या के बाद रिपोर्ट दर्ज कराते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भामौरी गांव में रविवार दोपहर सनसनीखेज वारदात हो गई। चार साल के मासूम को उसकी सगी चाची ने गला घोंटकर मार डाला। महिला ने हत्या के बाद शव को घर में मच्छरदानी में लपेटकर छिपा दिया था। काफी तलाश के बाद मासूम का शव उसकी चाची के घर मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने हत्यारोपी चाची को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने बताया कि जेठानी के तीन लड़के और उसको एक बेटी है। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
मामला सरधना थानाक्षेत्र के भामौरी गांव का है। नरेश प्रजापति की पत्नी बबली दोपहर को बाजार में सामान लेने गई थी। वापस लौटी तो उसका चार साल का बेटा सूर्य लापता मिला। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। बच्चे के लापता होने की जानकारी गांव में आग की तरफ फैल गई। ग्रामीण बच्चे को तलाश करते हुए नरेश प्रजापति के छोटे भाई रीनू के मकान में पहुंचे। ग्रामीणों को देखकर रीनू की पत्नी सुमन घबरा गई, जिस पर लोगों को शक हुआ।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान बच्चे का शव मच्छरदानी में लिपटा हुआ मिला। शव देखते ही नरेश के पैरों तले जमीन खिसक गई। ग्रामीणों ने सुमन पर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इस वारदात की जानकारी लगते ही सरधना इंस्पेक्टर राजेश वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी सुमन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी सुमन ने बताया कि उसको एक बेटी है। जेठानी के तीन लड़के हैं, इस बात से वह बहुत परेशान थी।
विज्ञापन